फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board Exams: Strong rooms will be under special surveillance this time, with these people holding the keys;

यूपी बोर्ड परीक्षा: स्ट्रांग रूम में होगी इस बार विशेष निगरानी, इन लोगों के पास रहेंगी उस कमरे की चाभियां

Thu, 12 Feb 2026 10:56 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 12 Feb 2026 10:56 PM IST
सार

UP Board Exam: यूपी बोर्ड परीक्षा 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इस बार परीक्षा केंद्रों में बने स्ट्रांग रूम को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। 

विज्ञापन
UP Board Exams: Strong rooms will be under special surveillance this time, with these people holding the keys;
18 फरवरी से होंगी बोर्ड परीक्षाएं।

विस्तार

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की 18 फरवरी से हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा शुरू हो रही है। परीक्षा केंद्र में बनने वाले स्ट्रांग रूम में विशेष निगरानी होगी और प्रत्येक कॉपी पर परीक्षा केंद्र कोड की मुहर भी लगेगी। जिससे कॉपी के अदला बदली पर नकेल कसा जा सके। गोमतीनगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बृहस्पतिवार को आयोजित जिला प्रशासन, माध्यमिक शिक्षा विभाग और केंद्र व्यवस्थापकों की बैठक में दिशा निर्देश जारी किए गए।

विज्ञापन


जिलाधिकारी विशाख जी की ओर से जारी आदेश के अनुसार, राजधानी के 120 परीक्षा केंद्र और एक कारागार केंद्र के लिए जोनल मैजिस्ट्रेट, सेक्टर मैजिस्ट्रेट की तैनाती की गई है। सभी केंद्रों को कुल सात सेक्टर में विभाजित किया गया है। प्रत्येक सेक्टर में एक जिला प्रशासन स्तर पर नामित अधिकारी की तैनाती की गई है। नकल की रोकथाम पर सभी अधिकारी नियमित रूप से परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार के अनुसार, स्ट्रांग रूम में केवल एक दरवाजा होगा। यदि कोई अन्य दरवाजा और खिड़की होगी तो उसे सील किया जाएगा। बनाए गए स्ट्रांग रूम के दरवाजे की एक चाबी परीक्षा केंद्र पर तैनात स्टैटिक मैजिस्ट्रेट की अभिरक्षा में सुरक्षित रखी जाएगी। दूसरी चाबी एक मजबूत क्लाथ लाइन लिफाफे में रखकर केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मैजिस्ट्रेट के समक्ष सील बंद कर वाह्य केंद्र व्यवस्थापक को दी जाएगी। स्ट्रांग रूम में डबल लॉक युक्त चार आलमारियों की व्यवस्था होगी। स्ट्रांग रूम में रखी गई डबल लॉक अलमारी को खोले जाने एवं लॉक सील किए जाने की कार्यवाही केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केन्द्र व्यवस्था और स्टैटिक मैजिस्ट्रेट की उपस्थिति में की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा में 35 किमी दूर लगी कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी

बोर्ड परीक्षा में कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी लगाई जा रही है। उधर, परीक्षा केंद्र में लगी ड्यूटी पर कुछ शिक्षकों ने एतराज भी जताया है। गांधी विद्यालय आलमबाग में कार्यरत एक शिक्षक ने जिला विद्यालय निरीक्षक को पत्र लिखकर ड्यूटी बदने की मांग की है। पत्र के अनुसार, शिक्षक का निवास स्थान गुडंबा थाना क्षेत्र में है जबकि, घर से 35 किमी दूर कृष्णा पब्लिक इंटर कॉलेज परीक्षा केंद्र पर ड्यूटी लगा दी गई है। इसी तरह के अन्य शिक्षक भी ड्यूटी पर आपत्ति दर्ज कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed