फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board exams note book will be examined in 260 centers in Uttar Pradesh.

यूपी बोर्ड: डेढ़ लाख परीक्षक जांचेंगे तीन करोड़ उत्तरपुस्तिकाएं, 260 केंद्रों पर जांची जाएंगी कापियां

Mon, 04 Mar 2024 10:53 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 04 Mar 2024 10:53 PM IST
सार

यूपी में 16 मार्च से  260 मूल्यांकन केंद्रों पर यूपी बोर्ड की कापियां जांची जाएंगी। इसके तहत 55 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के शैक्षिक भविष्य का मूल्यांकन होगा।

विज्ञापन
UP Board exams note book will be examined in 260 centers in Uttar Pradesh.
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मंशा के अनुरूप नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराने में जुटे यूपी बोर्ड ने सोमवार को हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्यक्रम भी घोषित कर दिया। 16 मार्च से 31 मार्च तक कापियों का मूल्यांकन प्रदेश के 260 केंद्रों पर होगा। बोर्ड ने मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण कर दिया है। इन सभी केंद्रों पर करीब डेढ़ लाख परीक्षक तीन करोड़ कापियों का मूल्यांकन करेंगे। परीक्षक 55 लाख से अधिक परीक्षार्थियों के शैक्षणिक भविष्य का मूल्यांकन 13 दिन के भीतर करेंगे। बीच में तीन दिन 24 से 26 मार्च तक होली का अवकाश रहेगा।

विज्ञापन


कुल 260 मूल्याकंन केंद्र
यूपी बोर्ड ने परीक्षा के साथ ही उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन की तैयारी भी शुरू कर दी है। बोर्ड की हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा 9 मार्च को समाप्त हो रही हैं। बोर्ड ने इसी बीच मूल्यांकन का कार्यक्रम भी तय कर दिया है। जिलेवार मूल्यांकन केंद्रों का निर्धारण कर दिया गया है। हाईस्कूल के लिए 131 एवं इंटर की उत्तरपुस्तिकाओं के लिए 116 मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। 13 मूल्यांकन केंद्र मिश्रित बनाए गए हैं। यहां हाईस्कूल एवं इंटर दोनों की कापियां जांची जाएंगी। बोर्ड ने कुल 260 मूल्याकंन केंद्र बनाए हैं। इनमें 83 राजकीय तथा 177 अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं।
विज्ञापन


इस वर्ष हाईस्कूल परीक्षा में 29,47,311 एवं इंटर में 25,77,997 समेत कुल 55,25,308 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। हाईस्कूल परीक्षा की 1.76 करोड़ उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन के लिए 94,802 एवं इंटर परीक्षा की 1.25 कापियों के मूल्यांकन के लिए 52,295 परीक्षकों की नियुक्ति की गई है। इस  प्रकार कुल 3.01 कराेड़ उत्तर पुस्तिकाओं के लिए 1,47,097 परीक्षकों को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम
बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ला ने बताया कि कापियों के मूल्यांकन में पूरी तरह शुचिता बरती जाए इसके लिए परीक्षकों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए बोर्ड के क्षेत्रीय कार्यालय में प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी। परीक्षा समाप्त होने के बाद प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed