फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP board examinations postponed; Corona curfew in eight districts from eight in the morning to seven in the morning: CM Yogi

दस जिलों में रात आठ बजे से सुबह सात बजे तक कोरोना कर्फ्यू, यूपी बोर्ड की परीक्षाएं टलीं: सीएम योगी

Thu, 15 Apr 2021 08:13 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Apr 2021 08:13 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2000 से अधिक एक्टिव कोविड केस वाले जिलों में रात्रि 08 बजे से सुबह 07 बजे तक कोरोना कर्फ्यू लगाने के निर्देश दिए हैं। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं भी 20 मई तक के लिए स्थगित कर दी गई हैं। 

विज्ञापन
UP board examinations postponed; Corona curfew in eight districts from eight in the morning to seven in the morning: CM Yogi
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ - फोटो : amar ujala

विस्तार

योगी आदित्यनाथ ने कोरोना की दूसरी लहर से जनता को बचाने के लिये गुरुवार को कोविड-19 पर प्रभावी नियंत्रण के लिए गठित टीम-11 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कई महत्वपूर्ण निर्देश दिये हैं। जिसमें कोविड संक्रमण से बचाव को देखते हुए कक्षा एक से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में 15 मई तक पठन-पाठन स्थगित कर दिया गया है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी कहा है कि इस अवधि में कोई परीक्षा आयोजित नहीं की जाएगी। माध्यमिक शिक्षा परिषद की 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं को भी उन्होंने 20 मई के बाद आयोजित किये जाने के लिये कहा है। उन्होंने कहा है कि विद्यालयों में नई समय-सारिणी के लिए मई के पहले सप्ताह में विचार किया जाएगा। 
विज्ञापन


आला अधिकारियों को पूर्ण संसाधनों से जनता में सेवा में जुटने के निर्देश
उन्होंने अधिकारियों से कोरोना की जंग को जीतने के लिये हर उस संभव प्रयास को करने के निर्देश दिये हैं जो सरकारी संसाधनों से किये जा सकते हैं। उन्होंने अधिकारियों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर 24×7 सक्रिय रहने। एम्बुलेंसों की गतिविधियों को इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर से जोड़ने।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रत्येक जनपद में जिलाधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, पुलिस अधीक्षक तथा मुख्य चिकित्सा अधिकारियों से प्रतिदिन इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर में बैठक कर परिस्थितियों के अनुरूप रणनीति तय करने के भी निर्देश जारी किये हैं। 

2000 से अधिक एक्टिक केस वाले जनपदों में कड़ाई से लागू कराएं कोरोना कर्फ्यू 

योगी सरकार ने लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, कानपुर नगर, गौतमबुद्ध नगर, बरेली, बलिया, मेरठ, गोरखपुर सहित 2000 से अधिक एक्टिव केस वाले सभी 10 जनपदों में रात्रि 08 बजे से प्रातः 07 बजे तक कोरोना कर्फ्यू प्रभावी किया जाने पर जोर दिया है। इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने कहा है। लोगों को मास्क और सैनिटातइजेशन के महत्व को समझाने। जरूरत पड़ने पर आवश्यक कार्रवाई के भी निर्देश जारी किये हैं। 


पंचायत चुनावों में लगे कार्मिकों के बचाव का विशेष ध्यान रखा जाए
मुख्यमंत्री ने निर्देश दिेये हैं कि पंचायत चुनावों में लगे कार्मिकों की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखा जाए और सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं। कोविड प्रोटोकॉल का सख्ती से अनुपालन हो इसपर नजर रखी जाए। मतदान कर्मियों के लिए मास्क, ग्लब्स, सैनिटाइजेशन आदि की पर्याप्त व्यवस्था की जानी चाहिए।

पब्लिक एड्रेस सिस्टम के व्यापक स्तर पर उपयोग को प्रभावी बनाया जाए
अधिकारियों को निर्देश जारी करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कोविड-19 से बचाव के बारे में लोगों को निरन्तर जागरूक किया जाए। इस कार्य में पब्लिक एड्रेस सिस्टम का व्यापक स्तर पर उपयोग करते हुए आमजन को सोशल डिस्टेंसिंग अपनाने तथा मास्क का अनिवार्य उपयोग करने की जानकारी दी जाए। इस संबंध में प्रवर्तन की प्रभावी कार्रवाई की जाए।

आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ाई जाने पर मुख्यमंत्री का जोर

मुख्यमंत्री ने कोरोना से बचाव के लिये टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता के साथ संचालित किये जाने। प्रदेश स्थित केन्द्रीय संस्थानों की प्रयोगशालाओं में उपलब्ध आरटीपीसीआर क्षमता का उपयोग करते हुए आरटीपीसीआर टेस्ट की संख्या बढ़ाए जाने के भी निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा है कि इन संस्थानों की आवश्यकताओं के अनुरूप मैनपावर का भी प्रबन्ध किया जाए। कोविड जांच के लिए ट्रूनेट मशीनों का उपयोग करना उपयोगी होगा।

होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों से नियमित संवाद किया जाए
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि होम आइसोलेशन में रह रहे कोरोना मरीजों से नियमित संवाद बनाकर उनके स्वास्थ्य की स्थिति की जानकारी प्राप्त की जाए और आवश्यकतानुसार उनका मार्गदर्शन किया जाए। इस कार्य में मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-‘1076’ का भी उपयोग किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि लखनऊ सहित समस्त जनपदों में होम आइसोलेशन के कोविड मरीजों को सभी निर्धारित दवाओं के मेडिकल किट की सुचारु आपूर्ति होती रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed