फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board: Examination centers to be changed due to objections.

यूपी बोर्ड: आपत्तियों को देखते हुए बदले जाएंगे परीक्षा केंद्र, दो बार कराई जा रही केंद्रों की जांच

Tue, 19 Nov 2019 05:22 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Tue, 19 Nov 2019 05:22 PM IST
विज्ञापन
UP Board: Examination centers to be changed due to objections.
प्रतीकात्मक तस्वीर

यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए जिले में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर स्कूलों की आपत्तियों की संख्या इतनी ज्यादा हो गई है कि दो बार परीक्षा केंद्रों की जांच कराई जा रही है। जिलाधिकारी के निर्देश पर जिला प्रशासन ने जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। वहीं अब जिला विद्यालय निरीक्षक भी अपने स्तर से परीक्षा केंद्रों की जांच करा रहे हैं। वहीं आपत्तियां आमंत्रित करने का अंतिम दिन मंगलवार तक निर्धारित कर दिया गया है।

विज्ञापन


बोर्ड परीक्षा के लिए 119 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसको लेकर स्कूलों द्वारा आपत्तियां करने का क्रम जारी है। सबसे ज्यादा आपत्तियां परीक्षा केंद्र की दूरी को लेकर है। वहीं कुछ ने अपने स्कूल को परीक्षा केंद्र की सूची से हटाने तो कुछ ने परीक्षा केंद्र बनाए जाने की गुहार लगाई है। परीक्षा कार्यालय में आपत्तियों की संख्या ढाई सौ को भी पार कर गई है। आपत्तियों की संख्या को देखते हुए परीक्षा केंद्रों की दो बार जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन


जिलाधिकारी ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण करने का निर्देश दिया था। जिला प्रशासन ने जांच कर रिपोर्ट सौंप दी है। डीआईओएस डॉ. मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि वे अपने स्तर से भी परीक्षा केंद्रों की जांच करा रहे हैं। साथ ही साथ रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा केंद्रों की समीक्षा भी कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ी संख्या में बदलेंगे परीक्षा केंद्र

अब तक जांच में जो रिपोर्ट सामने आई है उससे यह अंदाजा लग गया है कि काफी संख्या में परीक्षा केंद्रों की सूची में में फेरबदल होगा। स्कूलों की सबसे ज्यादा आपत्तियां दूरी को लेकर है। लक्ष्मणपुरी अयोध्या रोड स्थित फारमेटिव-डे स्कूल का परीक्षा केंद्र सिटी स्टेशन स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज को बनाया गया है। स्कूल प्रशासन ने आपत्ति जताई है कि अयोध्या रोड से जुबिली इंटर कॉलेज तक पहुंचने के लिए सीधा वाहन सेवा नहीं है।

दो जगह वाहन बदलना पड़ता है और जाम की भी समस्या से जूझना पड़ता है। गोमती नगर रेलवे स्टेशन स्थित जेएमडी पब्लिक हायर सेकंडरी स्कूल का परीक्षा केंद्र कैसरबाग स्थित बाबा ठाकुर दास और आलमबाग स्थित स्वतंत्र गर्ल्स इंटर कॉलेज को बनाया गया है। यहां पर भी छात्रों को सीधे पहुंचने का कोई साधन नहीं है।

इस तरह की आपत्तियों को देखते हुए बड़े पैमाने पर परीक्षा केंद्र के बदलने की आशंका प्रबल हो गई है। डीआईओएस ने बताया कि जिलाधिकारी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इन सभी मुद्दों को रखा जाएगा। उन्होंने बताया कि स्कूल प्रशासन मंगलवार तक आपत्तियां कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed