{"_id":"6994402539face2f81043175","slug":"up-board-exam-secondary-education-minister-inaugurated-the-state-level-control-room-2026-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Board Exam: माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया, 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Board Exam: माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का शुभारंभ किया, 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए
Tue, 17 Feb 2026 07:18 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 17 Feb 2026 07:18 PM IST
सार
माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने मंगलवार को ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। इस मौके पर उन्होंने सभी परीक्षार्थियों को तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने और अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में 18 फरवरी से 12 मार्च 2026 तक बोर्ड परीक्षाएं आयोजित होंगी, जिसमें कुल 53,37,778 परीक्षार्थी शामिल होंगे। नकलविहीन परीक्षा सुनिश्चित करने के लिए 8033 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम लखनऊ में टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001806607 और 18001806608 उपलब्ध हैं। यूपी माध्यमिक शिक्षा परिषद, प्रयागराज के टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 18001805310 और 18001805312 हैं।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी ने मंगलवार को ऑनलाइन मॉनिटरिंग के लिए राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम का उद्घाटन किया। कुल 8033 परीक्षा केंद्रों में 596 राजकीय, 3453 अशासकीय सहायता प्राप्त और 3984 स्ववित्त पोषित माध्यमिक विद्यालय शामिल हैं। 18 जिलों को संवेदनशील और 222 केंद्रों को अति संवेदनशील, जबकि 683 केंद्रों को संवेदनशील के रूप में चिह्नित किया गया है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - कांग्रेस का 'हल्ला बोल', पुलिस से भिड़े कांग्रेसी, बैरिकेडिंग पर चढ़े; पुलिस सबको ईडो गार्डन छोड़ रही
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - प्रदेश के कई शहरों में पारा 30 के ऊपर, इन जिलों में बारिश के बाद बदलेगा मौसम; चेतावनी हुई जारी
प्रत्येक परीक्षा केंद्र के प्रत्येक कक्ष में वॉयस रिकॉर्डर युक्त 2 सीसीटीवी कैमरे, राउटर, डीवीआर और हाई स्पीड इंटरनेट कनेक्शन लगाए गए हैं, जिससे वेबकास्टिंग के माध्यम से लाइव मॉनिटरिंग की जाएगी। परीक्षा में 8033 केंद्र व्यवस्थापक, 8033 बाह्य केंद्र व्यवस्थापक, 8033 स्टैटिक मजिस्ट्रेट, 1210 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 427 जोनल मजिस्ट्रेट और 69 मंडलीय व 440 जनपदीय सचल दल नियुक्त किए गए हैं।
प्रश्नपत्रों के अतिरिक्त रिजर्व सेट्स की व्यवस्था की गई है, जिन्हें सुरक्षित डबल लॉक अलमारी में सील बंद करके रखा जाएगा। उत्तर पुस्तिकाओं पर माध्यमिक शिक्षा परिषद का लोगो और सूक्ष्म आकार में UPMSP अंकन होगा। राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम द्वारा यूपी संस्कृत शिक्षा परिषद परीक्षा 2026 की भी पहली बार ऑनलाइन मॉनिटरिंग की जाएगी।
सार्वजनिक परीक्षाओं में कदाचार रोकने और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 'उत्तर प्रदेश सार्वजनिक परीक्षा (अनुचित साधनों का निवारण) अधिनियम, 2024' लागू किया गया है, जिसके तहत अनुचित साधनों में लिप्त पाए जाने पर कठोर कार्रवाई का प्रावधान है। मंत्री गुलाब देवी ने सभी परीक्षार्थियों को तनावमुक्त होकर आत्मविश्वास के साथ परीक्षा देने और अच्छे परिणाम प्राप्त करने के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अधिकारियों और शिक्षकों से भी छात्रों को मार्गदर्शन प्रदान करने और सहज वातावरण में परीक्षा संपन्न कराने की अपील की।