{"_id":"67badf36abb01c579f03d6d9","slug":"up-board-exam-private-schools-made-mistakes-in-uploading-data-of-candidates-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: प्राइवेट स्कूलों ने परीक्षार्थियों के डाटा अपलोडिंग में गलती, कहीं नाम तो कहीं पहचान बदली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: प्राइवेट स्कूलों ने परीक्षार्थियों के डाटा अपलोडिंग में गलती, कहीं नाम तो कहीं पहचान बदली
Sun, 23 Feb 2025 02:11 PM IST
ishwar ashish
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sun, 23 Feb 2025 02:11 PM IST
सार
यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए डाटा अपलोडिंग में प्राइवेट स्कूल के प्रबंधकों ने बड़ी लापरवाही कर दी है जिससे कि किसी परीक्षार्थी की पहचान तो किसी का नाम बदल गया है।
विज्ञापन
डाटा गलत होने के लिए सुधरवाने की कोशिश जारी रही।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी बोर्ड परीक्षार्थियों के आवेदन फॉर्म भरते समय ऑनलाइन डाटा फीडिंग में निजी स्कूलों के प्रबंधकों ने बड़ी लापरवाही की है। इससे रविवार को भी राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में कई निजी स्कूल प्रबंधक व उनके प्रतिनिधि बच्चों के नाम और विषय में हुई त्रुटि को सुधरवाने के लिए पहुंचे हैं।
विज्ञापन
कई स्कूल प्रबंधकों ने इसके लिए माफी भी मांगी है। बता दें इससे पहले जब ऑफलाइन प्रक्रिया होती थी तो सभी त्रुटियों को बोर्ड के माथे मढ़ दिया जाता था लेकिन अब ऑनलाइन आवेदन फार्म भरे जाते हैं। बोर्ड ने इसके लिए ऑनलाइन सुधार का मौका भी दिया था उसकी तिथि 17 फरवरी तक थी।
विज्ञापन
इसके बावजूद स्कूल प्रबंधक सुधार नहीं कर पाए। अब जब परीक्षा सिर पर है तो स्कूल प्रबंधक त्रुटियों को सुधारने के लिए जोर दे रहे हैं फिर भी यूपी बोर्ड ने छात्रों के हित को देखते हुए त्रुटियां सुधार का मौका दिया है। रविवार को जिला विद्यालय निरीक्षक की ओर से इन सभी स्कूल प्रबंधकों को नोटिस भी जारी की जा रही है।
विज्ञापन
लखनऊ में जेल सहित 127 परीक्षा केंद्रों पर होगी परीक्षा
लखनऊ में जेल सहित 127 परीक्षा केंद्रां पर परीक्षा होगी। इस दौरान मंडल व जिला स्तरीय 10 सचल दल निगरानी करेंगे। इस दौरान शहर में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट में 1. 03 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे।