{"_id":"65c78d1da77e23c83d0d5f4f","slug":"up-board-exam-initiative-to-keep-candidates-free-from-mental-pressure-and-stress-helpline-will-be-started-in-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा: परीक्षार्थियों को मानसिक दबाव-तनाव से मुक्त रखने की पहल, हर जिले में शुरू होगी हेल्पलाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा: परीक्षार्थियों को मानसिक दबाव-तनाव से मुक्त रखने की पहल, हर जिले में शुरू होगी हेल्पलाइन
Sat, 10 Feb 2024 09:39 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sat, 10 Feb 2024 09:39 PM IST
सार
यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 22 फरवरी से शुरू हो रही हैं। बच्चों का दिमाग किसी प्रकार के तनाव या दबाव में ना रहे इसके लिए हेल्पलाइन शुरू की जा रही है।
विज्ञापन
22 फरवरी से शुरू हो रही है बोर्ड परीक्षा।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश में 22 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही हैं। परीक्षा के दौरान बोर्ड परीक्षार्थियों के तनाव व मानसिक दबाव को कम करने व उनकी समस्याओं के समाधान के लिए माध्यमिक शिक्षा विभाग हर जिले में एक हेल्पलाइन शुरू करेगा। 15 फरवरी से बोर्ड परीक्षा की समाप्ति तक यह हेल्पलाइन चलेगी। इसमें विशेषज्ञ मनोविज्ञानी व समाजशास्त्री विद्यार्थियों की समस्याओं का समाधान करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश में 22 फरवरी से शुरू होने वाली परीक्षा में 50 लाख से अधिक विद्यार्थी शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के दौरान कई बार विद्यार्थी तनाव व दबाव में आ जाते हैं और कई बार उनके द्वारा गलत कदम भी उठा लिया जाता है। इसे देखते हुए माध्यमिक शिक्षा विभाग ने यह निर्णय लिया है कि प्रदेश के हर जिले में बोर्ड परीक्षार्थियों के लिए एक हेल्पलाइन का संचालन किया जाएगा। जो पूरी परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों की परीक्षा संबंधित जिज्ञासाओं व शिकायतों के समाधान के लिए परामर्श देगी।
विज्ञापन
माध्यमिक शिक्षा निदेशक डॉ. महेंद्र देव ने कहा है कि हर जिले में दो सदस्यीय सेल का गठन कर हेल्पलाइन चलाई जाएगी। इसमें मनोविज्ञान विषय के विशेषज्ञ तैनात किए जाएंगे। उनकी अनुपलब्धता में समाजशास्त्र व शिक्षाशास्त्र विषय के विशेषज्ञ यहां तैनात किए जाएंगे। यह हेल्पलाइन 15 फरवरी से परीक्षा समाप्त होने तक चलेगी। उन्होंने सभी डीआईओएस को निर्देश दिया है कि इस सेल का जल्द से जल्द गठन कर मोबाइल नंबर के साथ इसका व्यापक प्रचार-प्रसार करें। ताकि बोर्ड परीक्षार्थी इसका लाभ ले सकें।
विज्ञापन