{"_id":"6793f5d3ba76c55644052f27","slug":"up-board-exam-control-room-established-in-government-jubilee-college-lucknow-news-c-13-knp1050-1048292-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी बोर्ड परीक्षा : राजकीय जुबिली कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी बोर्ड परीक्षा : राजकीय जुबिली कॉलेज में कंट्रोल रूम स्थापित
विज्ञापन
लखनऊ। यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा की तैयारियां जोरों पर हैं। राजधानी में परीक्षा के लिए बने केंद्रों की ऑनलाइन मॉनीटरिंग शुरू हो चुकी है। इसके लिए राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में कंट्रोल रूम बनाया गया है। इसी कंट्रोल रूम से ऑनलाइन परीक्षार्थियों से जुड़ी सुविधाएं परखी जा रही हैं। केंद्र व्यस्थापकों को भी सभी सूचनाएं इसी कंट्रोल रूम पर देने के लिए कहा गया है।
जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि 24 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा में राजधानी में 1.03 लाख से अधिक परीक्षार्थी शामिल होंगे। इसके लिए 126 केंद्रों की मॉनीटरिंग के लिए कंट्रोल रूम अभी से एक्टिव कर दिया गया है। कंट्रोल रूम की खासियत ये है कि केंद्र में स्ट्रांग रूम में प्रश्नपत्र रखने के ठिकाने से लेकर कक्षा तक जिला विद्यालय निरीक्षक किसी भी समय ऑनलाइन देख सकते हैं।
सुरक्षित रखनी होगी वीडियो रिकार्डिंग
शुक्रवार को प्रश्नपत्रों की सुरक्षा के निर्धारित मानकों को पूरा करने का आदेश भी जारी कर दिया गया। जहां निर्धारित मानक नहीं पूरे होंगे, वहां जिम्मेदारी केंद्र व्यवस्थापकों की होगी। परीक्षा केंद्र पर प्रश्नपत्र व उत्तर पुस्तिकाओं के पहुंचने पर उनके स्ट्रांग रूम से लेकर परीक्षा अवधि में सीसीटीवी कैमरे की रिकार्डिंग छह माह तक सुरक्षित रखनी होगी।
विज्ञापन
छात्रों का आज से मिलेगा समाधान
संयुक्त शिक्षा निदेशक माध्यमिक कार्यालय में प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए हेल्पलाइन 9415664679 शनिवार से शुरू होगी। दोपहर 12 बजे से शाम चार बजे तक चलेगी। इस पर परीक्षार्थी अपने सवाल पूछ सकते हैं।