फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Board 10th-12th mark sheets and certificates will be distributed in Lucknow from June 3

Lucknow News: तीन जून से वितरित होंगे यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के अंकपत्र व प्रमाणपत्र, निर्देश जारी

Mon, 02 Jun 2025 02:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Mon, 02 Jun 2025 02:19 PM IST
सार

राजधानी लखनऊ में तीन जून से यूपी बोर्ड के 10वीं-12वीं के अंकपत्र व प्रमाणपत्र वितरित होंगे। स्कूल-कॉलेजों के लिए निर्देश जारी किए गए हैं। अंकपत्र व प्रमाण-पत्र राजकीय जुबिली कॉलेज में दो दिनों तक वितरित किए जाएंगे। इसके अलावा कक्षा नौ की नामावली भी आ गई है।

विज्ञापन
UP Board 10th-12th mark sheets and certificates will be distributed in Lucknow from June 3
UP Board 10th, 12th Marksheet 2024 - फोटो : Amar ujala graphics

विस्तार

यूपी बोर्ड के 10वीं और 12वीं के अंकपत्र व प्रमाण-पत्र के लिफाफे राजधानी लखनऊ पहुंच चुके हैं। इनका वितरण स्टेशन रोड स्थित राजकीय जुबिली इंटर कॉलेज में मंगलवार से शुरू होगा। 

विज्ञापन


जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा परिषद, क्षेत्रीय कार्यालय, प्रयागराज से हाईस्कूल परीक्षा वर्ष 2026 के लिए शैक्षिक सत्र 2024-25 के परीक्षार्थियों के कक्षा नौ की अग्रिम पंजीकरण कार्ड व नामावली और 10वीं-12वीं परीक्षा वर्ष-2025 के प्रमाण-पत्र व अंकपत्र के लिफाफे आ गए हैं। 

विज्ञापन

लिफाफों का वितरण तीन से चार जून तक किया जाएगा

इस संबंध में सभी राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त व वित्तविहीन मान्यता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्यों को निर्देश दिया गया है कि वह अपने यहां किसी शिक्षणेत्तर कर्मचारी को नामित करते हुए अंकपत्र व प्रमाण-पत्र के लिफाफे प्राप्त कर लें। उन्होंने बताया कि लिफाफों का वितरण तीन जून से चार जून तक किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed