फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP will start har Ghar Tiranga programme in Uttar Pradesh.

UP News: हर घर तिरंगा अभियान को हर घर से जोड़ेगी भाजपा, उप चुनाव से पहले होगा प्रारंभ, ये है तैयारी

Mon, 05 Aug 2024 09:18 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 05 Aug 2024 09:18 PM IST
सार

यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव के पहले भाजपा राष्ट्रवाद की अलख जगाएगी। इसके लिए हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को जोड़ने की योजना बनाई गई है। आज व कल हर जिला मुख्यालय पर बैठक कर अभियान की तैयारी की समीक्षा की जाएगी।

विज्ञापन
UP BJP will start har Ghar Tiranga programme in Uttar Pradesh.
भाजपा के महामंत्री संगठन धर्मपाल व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों के लिए होने वाले उप चुनाव से पहले भाजपा एक बार फिर से प्रदेश भर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के जरिये राष्ट्रवाद को लेकर अलख जगाने में जुट गई है। इसके लिए प्रदेश से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी देते हुए अभियान के लिए तिथिवार कार्यक्रम तय कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में सोमवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने कार्यशाला में प्रदेशभर से आए पदाधिकारियों को हर घर तिरंगा के लिए कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए इसे सफल बनाने में जुटने को कहा गया है।

विज्ञापन


बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत में प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय में कार्यशाला के बाद अब 6 व 7 अगस्त को जिला स्तर पर भी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसके साथ ही 8 से 10 अगस्त तक मंडल स्तर पर बैठकें करके हर घर तिरंगा अभियान के तहत होने वाले कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया जाएगा। चौधरी ने कार्यशाला में तय किए गए कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 11, 12, व 13 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा निकालेंगे। वहीं, 12 से 14 अगस्त तक पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं स्मारकों के आस-पास स्वच्छता का कार्यक्रम चलाएंगे एवं अमर बलिदानियों, महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके उन्हें नमन करेंगे।
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 13, 14 व 15 अगस्त को प्रत्येक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनता से संपर्क करके प्रत्येक घर एवं व्यवसायिक केंद्रों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करेंगे। उन्होंने बताया कि पार्टी 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर प्रत्येक जिले में गोष्ठी आयोजित करेगी और विभाजन की त्रासदी पर चर्चा करेगी। इसके साथ ही पार्टी विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर मौन जुलूस भी निकालेगी और विभाजन की विभीषिका पर प्रदर्शनी लगाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यशाला में पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए महामंत्री संगठन धर्मपाल ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के लिए बूथ स्तर तक कार्ययोजना तैयार करके जुटें। अभियान का संयोजक प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता को बनाया गया है। जबकि प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, विजय शिवहरे, बसन्त त्यागी और प्रदेश प्रवक्ता डॉ. समीर सिंह को अभियान का सहसंयोजक बनाया गया है। कार्यशाला में सभी प्रदेश पदाधिकारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी, जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी, मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष व हर घर तिरंगा अभियान के क्षेत्र व जिलों के संयोजकों सहित अन्य प्रमुख पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed