फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP will focus on youth, campaign will be run to add names in voter list; Decisions taken in organization

यूपी: युवाओं पर फोकस करेगी भाजपा, मतदाता सूची में नाम जोड़ने की चलेगी मुहिम; संगठन की बैठक में हुए निर्णय

Mon, 04 Aug 2025 06:33 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 04 Aug 2025 06:33 AM IST
सार

UP BJP: यूपी भाजपा की संगठन बैठक में यह तय किया गया कि पार्टी नए युवाओं को जोड़ने के लिए अभियान चलाएगी। साथ ही फर्जी नाम हटवाने की भी मुहिम चलेगी।

 

विज्ञापन
UP: BJP will focus on youth, campaign will be run to add names in voter list; Decisions taken in organization
संगठन की बैठक में हुए निर्णय। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 प्रदेश में भाजपा मतदाता सूची से गलत नाम हटाने के साथ ही पात्र लोगों का नाम जुड़वाने में जुटेगी। 2027 के विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रदेश भाजपा की टीम को मतदाता पुनरीक्षण में सभी पात्रों के नाम सूची में शामिल कराने को कहा गया है। सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में रविवार को इंदिरागांधी प्रतिष्ठान में हुई भाजपा की संगठनात्मक बैठक में सभी पदाधिकारियों को घर-घर पहुंचने और नए वोटरों को मतदाता बनवाने के अभियान में जुटने के निर्देश दिए गए। इस दौरान तिरंगा यात्रा की तैयारियों की समीक्षा की गई।

विज्ञापन


बैठक में सभी पदाधिकारियों को 18 साल की उम्र पूरी कर पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं पर खास फोकस करने को कहा गया। साथ ही पदाधिकारियों को हर बूथ पर 100 और विधानसभावार 10-15 हजार नए मतदाता बनाने का लक्ष्य दिया गया है। पदाधिकारियों से कहा गया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में सैकड़ों भाजपा समर्थक मतदाताओं के नाम सूची से कट गए हैं। इसलिए इस काम में सतर्क रहें।
विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि हर घर तिरंगा प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्र के प्रति गौरव, आस्था और उत्तरदायित्व की भावना को जाग्रत करने का अभियान है। कार्यकर्ता मतदाता पुनरीक्षण अभियान में पूरी निष्ठा के साथ जुटें। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ सरकार की पहल नहीं, बल्कि जन भावनाओं का स्वाभाविक प्रकटीकरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को हर गांव एवं शहर तक ले जाकर कार्यकर्ता यह सुनिश्चित करें कि तिरंगा हर घर में फहराए। चुनाव का निर्णय बूथ पर होता है। इसलिए ‘मेरा बूथ, सबसे मजबूत’ केवल एक नारा नहीं बल्कि भाजपा की कार्य संस्कृति का आधार है। हर घर तिरंगा अभियान के राष्ट्रीय सह संयोजक ऋतुराज सिन्हा ने कहा कि इस अभियान से देश के प्रति हमारे समर्पण का स्पष्ट संदेश जाएगा।

मतदाता पुनरीक्षण लोकतंत्र की आधारशिला : योगी

सीएम योगी ने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण लोकतंत्र की आधारशिला है। हर कार्यकर्ता सुनिश्चित करे कि उसके बूथ पर कोई भी पात्र मतदाता सूची में शामिल होने से न छूटने पाए। 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके युवा मतदाताओं को जोड़ने पर खास फोकस करें। तिरंगा यात्रा निकालने के कार्यक्रम को लेकर सीएम ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान केवल झंडा फहराने का आयोजन नहीं, बल्कि जन-जन में राष्ट्र भक्ति की भावना जगाने का जनआंदोलन है। हर घर तिरंगा अभियान और हर हाथ में स्वदेशी उत्पाद का मंत्र, आत्मनिर्भर भारत की भावना को जमीन पर उतारने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आह्वान किया कि अभियान से जुड़कर घरों पर तिरंगा फहराएं, उसके साथ सेल्फी लें और ओडीओपी जैसे स्वदेशी उत्पादों को अपनाकर स्थानीय शिल्प को प्रोत्साहन दें।

मालेगांव का सच सामने आने से कांग्रेस बेनकाब 
 सीएम ने मालेगांव मामले में फैसले के बाद कांग्रेस को निशाने पर लिया है। कहा, जैसे ही सच सामने आया कांग्रेस की साजिशें बेनकाब हो गई हैं। भगवा को आतंक का प्रतीक बताने वालों का चेहरा अब उजागर हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर पर दुष्प्रचार करके विपक्ष देशविरोधी ताकतों की ढाल बन रहा है।

हर घर तिरंगा अभियान 10 से
प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने कहा कि भाजपा की ओर से हर घर तिरंगा यात्रा 10 से 12 अगस्त तक हर मंडल में होगी। 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्मारकों पर स्वच्छता अभियान चलेगा। 13 से 15 अगस्त तक सभी घरों और प्रतिष्ठानों पर पार्टी कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर सभी जिलों में मौन जुलूस निकाला जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed