Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP: State President clarified on the delay in the elections of district heads, cited Mahakumbh and Delhi e

यूपी भाजपा: जिलाध्यक्षों के चुनाव में देरी पर प्रदेश अध्यक्ष ने दी सफाई, महाकुंभ और दिल्ली चुनाव को बताया वजह

Sun, 23 Feb 2025 10:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 23 Feb 2025 10:13 PM IST
सार

UP BJP Organization Election :यूपी में जिलाध्यक्षों के होने वाले चुनाव में हो रही देरी पर यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने स्थिति स्पष्ट की है। उन्होंने कहा कि जल्द ही यह प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। 

 

विज्ञापन
UP BJP: State President clarified on the delay in the elections of district heads, cited Mahakumbh and Delhi e
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी - फोटो : X

विस्तार

 प्रदेश में भाजपा के जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने में देरी पर प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने पहली बार स्थिति स्पष्ट किया है। उन्होंने कहा दिल्ली में हो रहे विधानसभा चुनाव और महाकुंभ के आयोजन की वजह से ही प्रक्रिया कुछ धीमी हो गई थी। उन्होंने कहा कि जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने में अब कहीं कोई पेंच नहीं है। उन्होंने कहा कि बहुत जल्द ही जिलाध्यक्षों की सूची जारी की जाएगी।

विज्ञापन


रविवार को भाजपा के प्रदेश मुख्यालय में मीडिया से मुखातिब प्रदेश अध्यक्ष ने जिलाध्यक्षों की सूची जारी होने में हो रही देरी से जुड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा कि सूची जारी होने में जो भी बिंदू सामने आए थे, सभी का निस्तारण हो गया है। भाजपा का संगठन सर्वव्यापी और सर्वस्पर्शी है। समाज के सभी वर्गों में हमारा प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि हमारा ही एक ऐसा संगठन है, जिसमें महिलाओं और अनुसूचित जाति समेत सभी वर्गों के लिए काम करने के समान अवसर दिए गए हैं और आगे भी इसका ख्याल रखा जाएगा।
विज्ञापन


कोई दिक्कत नहीं, जिला अध्यक्षों की सूची जल्द
उन्होंने कहा कि सभी लोगों से बात की जा रही है। भाजपा देश की इकलौती राजनीतिक पार्टी है, जिसमें सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाता है। महिलाओं, दलितों, पिछड़ों, अगड़ों और समाज के सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed