फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP plans seva pakhwada fron 17 Sep to October 2.

UP BJP: सेवा पखवाड़े के जरिये मोदी सरकार की उपलब्धियां जनता तक पहुंचाएगी भाजपा

Mon, 11 Sep 2023 11:16 AM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 11 Sep 2023 11:16 AM IST
सार

मोदी सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने के लिए भाजपा सेवा पखवाड़ा चलाएगी। इस दौरान विविध आयोजन किए जाएंगे। सेवा पखवाड़ा 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलेगा।

विज्ञापन
UP BJP plans seva pakhwada fron 17 Sep to October 2.
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन 17 सितंबर से गांधी जयंती 2 अक्तूबर तक भाजपा सेवा पखवाड़ा मनाएगी। इस पखवाड़े के जरिये भाजपा केंद्र सरकार की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच पहुंचेगी और बूथ स्तर तक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।

विज्ञापन


सेवा पखवाड़े में रक्तदान व स्वास्थ्य शिविर के आयोजन के साथ मोदी सरकार की योजनाओं से वंचित पात्र लोगों को योजना का लाभ भी दिलाया जाएगा। इसी दौरान मेरी माटी मेरा देश के कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा। 17 सितंबर को विश्वकर्मा जयंती के दिन ही पीएम मोदी का जन्मदिन है। उस दिन पीएम वृहद विश्वकर्मा योजना भी लागू करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - आज भी जारी रहेगी भारी बारिश, प्रदेश के कई जिलों में आंधी-तूफान का रेड अलर्ट जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा: दुनिया भर में मनेगा दीपोत्सव, मंदिरों के साथ घर-घर में होंगे अनुष्ठान


भाजपा ओबीसी मोर्चा की ओर से भी प्रदेश भर में इस दिन कार्यक्रमों का होगा। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष एवं प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार नरेंद्र कश्यप की अध्यक्षता में सोमवार को इस संबंध में बैठक बुलाई गई है। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी शामिल होंगे। मोर्चे की ओर से बाईक रैली निकालने सहित अन्य कार्यक्रमों पर मंथन होगा।

सेवा पखवाड़े में सभी मोर्चों के कार्यकर्ता और पदाधिकारी उनसे जुड़े क्षेत्रों में सेवा कार्य के साथ मोदी सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में जी-20 के सफल आयोजन को भी बड़ी उपलब्धि के तौर पर पेश किया जाएगा। जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव से पहले पार्टी लगातार 15 दिन तक विभिन्न कार्यक्रमों के जरिये समाज के हर तबके के बीच पहुंचेगी। इससे न केवल चुनाव से पहले मतदाताओं की थाह जानी जाएगी, बल्कि चुनावी माहौल भी तैयार किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed