{"_id":"669bff7c7172b986450711fd","slug":"up-bjp-plans-for-bypoll-in-uttar-pradesh-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: उपचुनाव को लेकर भाजपा ने शुरू की बूथवार तैयारी, पदाधिकारियों को पिछड़ों व दलितों में पैठ बढ़ाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: उपचुनाव को लेकर भाजपा ने शुरू की बूथवार तैयारी, पदाधिकारियों को पिछड़ों व दलितों में पैठ बढ़ाने के निर्देश
Sun, 21 Jul 2024 12:10 AM IST
पंकज श्रीवास्तव
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: पंकज श्रीवास्तव
Updated Sun, 21 Jul 2024 12:10 AM IST
सार
भाजपा ने यूपी में 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी ने अपने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों को पिछड़ों व दलितों में पैठ बढ़ाने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश की 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव को लेकर भाजपा संगठन ने बूथवार तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल ने संबंधित जिलों के प्रभारियों और जिला अध्यक्षों के साथ वर्चुअल बैठक कर तैयारियों पर चर्चा की। प्रदेश अध्यक्ष ने सभी मोर्चों के पदाधिकारियों को चुनाव में जुटने के साथ ही संबंधित विधानसभा क्षेत्रों में सक्रिय रहने को कहा है।
विज्ञापन
उन्होंने पार्टी के सभी अनुषांगिक संगठनों को अलग-अलग टीम के साथ उपचुनाव में पार्टी को जिताने का आह्वान किया। अनुसूचित जाति, पिछड़ा वर्ग, महिला और अल्पसंख्यक मोर्चा के पदाधिकारियों को बूथवार अपनी-अपनी जातियों के प्रभावशाली लोगों की टीम बनाकर लोगों के बीच संवाद करने को कहा गया है। साथ ही कार्यकर्ताओं की भी चुनाव में ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
उन्होंने जिले से लेकर बूथ स्तर के पदाधिकारियों को समुदाय व जातिवार लोगों के बीच जाकर सरकार की योजनाओं की जानकारी और विपक्ष की ओर से फैलाए जा रहे भ्रम को दूर करने को कहा है। जिलाध्यक्ष और प्रभारी पूरी तैयारी पर नजर रखें। धर्मपाल ने जिला स्तरीय सभी मोर्चों के पदाधिकारियों को फील्ड में उतरकर काम करने को कहा है।
विज्ञापन