फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Lucknow: Airfare for the return journey from Riyadh has crossed one lakh rupees

लखनऊ: रियाद से वापसी का हवाई किराया एक लाख रुपये पार, पांच गुने से ज्यादा हुआ महंगा

Fri, 16 Oct 2026 09:34 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 16 Oct 2026 09:34 AM IST
सार

एयरलाइन से जुड़े सूत्रों की मानें तो लखनऊ से ज्यादातर लोग काम के सिलसिले में ही रियाद जाते हैं। पांच दिनों से विमानों का संचालन बाधित है। ऐसे में 14 हजार से अधिक यात्रियों के रियाद में फंसे होने की संभावना है।

विज्ञापन
Lucknow: Airfare for the return journey from Riyadh has crossed one lakh rupees
- फोटो : Adobe stock

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियाद से सीधी उड़ानें 18 अक्तूबर से बहाल होंगी। इस बीच लखनऊ का हवाई किराया पांच गुने से अधिक महंगा हो गया है। यात्रियों को 1,04,850 रुपये में टिकट खरीदना पड़ रहा है। यह किराया सीधी उड़ान का है। कनेक्टिंग उड़ानें रियायती दरों पर मिल रही हैं।

विज्ञापन


ईरान व अमेरिका के बीच चल रहे युद्ध के बीच हूती विद्रोहियों के सऊदी अरब पर हमले जारी हैं। इससे उड़ानों का रियाद आना-जाना बंद है। इस कारण बड़ी संख्या में लखनऊ के यात्री रियाद में फंसे हैं। अब 18 तारीख से रियाद से लखनऊ के बीच सीधी उड़ानें बहाल होंगी। हालांकि, इनमें सफर के लिए जेब ज्यादा ढीली करनी पड़ेगी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - तीन महीने में पंचायत चुनाव कराने के फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट जाएंगे ग्राम प्रधान, ओबीसी आरक्षण की मांग
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - यूपी में त्योहारों पर नहीं होगी बिजली कटौती, गांव-शहर में निर्बाध और सुरक्षित आपूर्ति के निर्देश जारी


एयरलाइन फ्लाइनास की फ्लाइट एक्सवाई-1333 रियाद से रात 11:25 बजे सीधी उड़ान भरकर सुबह सात बजे लखनऊ पहुंचती है। इसका किराया 45,266 रुपये पहुंच गया है। इसी एयरलाइन की दूसरी फ्लाइट एक्सवाई-319 रियाद से सुबह 8:45 बजे उड़ान भरकर पांच घंटे में लखनऊ पहुंचती है। इसका किराया 1,04,850 रुपये तक पहुंच गया है। आम दिनों में इसका किराया 20 से 22 हजार रुपये के बीच होता है। कनेक्टिंग उड़ानों का टिकट 17,182 से 47,907 रुपये के बीच मिल रहा है।

कनेक्टिंग उड़ानें सस्ती और सीधी महंगी
अमूमन कनेक्टिंग उड़ानें महंगी और सीधी सस्ती होती हैं। हालांकि, अभी रियाद के मामले में स्थिति इसके उलट है। फ्लाइनास की लखनऊ से रियाद की सीधी उड़ान एक्सवाई-334 सुबह 8:30 बजे उड़ान भरकर सुबह 11:05 बजे रियाद पहुंचती है। 18 अक्तूबर को इसका टिकट 37,847 रुपये में मिल रहा है। दूसरी फ्लाइट एक्सवाई-320 शाम 5:10 बजे अमौसी से उड़ान भरकर शाम 7:45 बजे रियाद पहुंचती है। इसका किराया 94,440 रुपये पहुंच गया है। उधर, एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू के रास्ते रियाद जाने वाली कनेक्टिंग उड़ान का किराया 19935 रुपये चल रहा है। यह विमान सुबह 9:25 बजे लखनऊ से उड़ान भरकर अगली सुबह 10:30 बजे रियाद पहुंचता है। ऐसे ही अन्य कनेक्टिंग उड़ानों का टिकट 20,480 रुपये से लेकर 21,013 रुपये तक में मिल रहा है।

14 हजार से अधिक यात्री फंसे हैं रियाद में
एयरलाइन से जुड़े सूत्रों की मानें तो लखनऊ से ज्यादातर लोग काम के सिलसिले में ही रियाद जाते हैं। पांच दिनों से विमानों का संचालन बाधित है। ऐसे में 14 हजार से अधिक यात्रियों के रियाद में फंसे होने की संभावना है। विमान सेवा बहाल होने पर धीरे-धीरे इनकी वापसी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed