{"_id":"6316c5fca11c04765b56b189","slug":"up-bjp-planning-for-local-body-election-with-the-help-of-state-government-policies","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP BJP: सरकार की उपलब्धियों के सहारे निकाय चुनाव की जमीन तैयार करेगी भाजपा, बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP BJP: सरकार की उपलब्धियों के सहारे निकाय चुनाव की जमीन तैयार करेगी भाजपा, बनाई रणनीति
Tue, 06 Sep 2022 09:31 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Tue, 06 Sep 2022 09:31 AM IST
सार
भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में रणनीति बनी है कि भाजपा योगी सरकार की उपलब्धियों के सहारे निकाय चुनाव की तैयारी करेगी। ये उपलब्धियां सेवा पखवाड़े के दौरान जन-जन तक पहुंचाई जाएंगी।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक चलने वाले सेवा पखवाड़े में भाजपा पदाधिकारी और मंत्री साथ-साथ जनता के बीच जाकर सरकार की उपलब्धियां बताएंगे। निकाय चुनाव के मद्देनजर जनता को बताएंगे कि सरकार ने छह माह में जो लक्ष्य तय किए थे, उन्हें पूरे भी किए हैं। सीएम आवास पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में सरकार और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों पर मंथन किया गया।
विज्ञापन
सूत्रों के मुताबिक सेवा पखवाड़े में संगठन के पदाधिकारियों के साथ मंत्रियों को जोड़ने व इसके जरिए निकाय चुनाव की जमीन तैयार करने पर चर्चा हुई। 25 सितंबर को प्रदेश भर में जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने के साथ गांधी जयंती पर खादी को बढ़ावा देने के लिए पूरे प्रदेश में कार्यक्रम करने का फैसला किया गया।
विज्ञापन
बैठक में विधान परिषद की शिक्षक-स्नातक क्षेत्र की पांच सीटों पर होने वाले चुनाव के साथ मनोनीत कोटे की छह सीटों को लेकर भी बात हुई। मनोनीत कोटे की छह सीटें करीब साढ़े तीन महीने से रिक्त हैं। बैठक में सरकार में मंत्री बने पार्टी के पदाधिकारियों को पार्टी की जिम्मेदारी से मुक्त कर उनकी जगह दूसरे कार्यकर्ताओं की नियुक्ति करने पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
बैठक में मुख्यमंत्री और दोनों उप मुख्यमंत्री के जिलों के दौरे से जनता में जा रहे सकारात्मक संदेश सहित अन्य मुद्दों पर भी बात हुई। बैठक में उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह और प्रदेश भाजपा प्रभारी राधामोहन सिंह शामिल हुए।
स्वतंत्रदेव भी बैठक में शामिल
कोर कमेटी की बैठक में जलशक्ति मंत्री और निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह भी शामिल हुए। प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने के साढ़े पांच साल में यह पहला मौका था जब कोर कमेटी की बैठक में निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष को भी शामिल किया गया। अमर उजाला ने रविवार के अंक में ही खुलासा कर दिया था कि कोर कमेटी का विस्तार कर निवर्तमान प्रदेश अध्यक्ष के रूप में स्वतंत्रदेव को भी शामिल किया जा सकता है।