फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP MLAs, MPs and office bearers will adopt 1000 PHCs, will also mobilize all kinds of facilities

यूपी : एक हजार पीएचसी गोद लेंगे भाजपा विधायक, सांसद और पदाधिकारी, हर तरह की सुविधाएं भी जुटाएंगे

Sun, 06 Jun 2021 11:04 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Sun, 06 Jun 2021 11:04 PM IST
सार

दूसरी लहर में पोस्ट कोविड मरीजों की चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर जिले में बड़ी संख्या में पोस्ट कोविड सेंटर बनाए जाएंगे।
 

विज्ञापन
UP: BJP MLAs, MPs and office bearers will adopt 1000 PHCs, will also mobilize all kinds of facilities
कोरोना सैंपल लेता स्वास्थ्यकर्मी

विस्तार

कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की रोकथाम और मरीजों के उपचार के लिए प्रदेश में भाजपा के विधायक, सांसद, निगम, आयोग, बोर्ड और निकायों के अध्यक्षों के साथ सक्षम भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता एक हजार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र गोद लेंगे। वहीं दूसरी लहर में पोस्ट कोविड मरीजों की चिकित्सकीय सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर जिले में बड़ी संख्या में पोस्ट कोविड सेंटर बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


पार्टी ने सभी विधायकों, सांसदों, निगम, आयोग, बोर्ड के अध्यक्षों और पदाधिकारियों को सात दिन में गोद लेने वाली पीएचसी का नाम बताने को कहा है। पार्टी के कार्यकर्ता कंपनियों, दानदाताओं, व्यापारिक और सामाजिक संगठनों के सहयोग से भी पीएचसी गोद लेंगे। पार्टी ने एक महीने में एक हजार पीएचसी गोद लेने का लक्ष्य रखा है। पीएचसी में आवश्यक मरम्मत, सफाई, ऑक्सीजन सिलेंडर, दवाइयां, बेड, पीपीई किट सहित अन्य व्यवस्थाएं भी गोद लेने वाले जनप्रतिनिधि और संगठन को ही करनी होगी। पार्टी ने हर जिले में पोस्ट कोविड सेंटर स्थापित करने की योजना बनाई। पार्टी निजी चिकित्सकों सहित सेवानिवृत्त चिकित्सकों की मदद से कोरोना नेगेटिव होने के बाद भी लोगों को हो रही बीमारियों के इलाज की व्यवस्था करेगी। मरीजों को आवश्यक दवाइयां भी उपलब्ध कराई जाएगी।
विज्ञापन


पार्टी ने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को नियंत्रित करने के लिए वैक्सीनेशन रजिस्ट्रेशन और वैक्सीनेशन अभियान भी शुरू करेगी। पार्टी के कार्यकर्ता गैस सिलेंडर डिलेवरी ब्वॉय, सब्जी वालों, घर में काम करने वाली बाइयों, कपड़े प्रेस करने वालों, कबाड़ वालों, हॉकर्स, दूध बेचने वालों सहित अन्य लोगों का वैक्सीनेशन के लिए पंजीकरण कराएंगे और फिर उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर उनका टीकाकरण भी कराएंगे। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और महामंत्री संगठन सुनील बंसल ने इस प्लान को लागू कराने के लिए क्षेत्रों का दौरा शुरू कर दिया है। स्वतंत्र देव ने रविवार को बरेली और बंसल ने कानपुर का दौरा किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed