फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP MLA, who sustained burns while burning an effigy of Akhilesh Yadav, visited by SP Chief at a Lucknow h

UP: अखिलेश यादव का पुतला जलाने में झुलसी थीं भाजपा विधायक, अस्पताल पहुंच सपा प्रमुख ने जाना हाल

Tue, 28 Apr 2026 05:38 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 28 Apr 2026 05:38 PM IST
सार

बहराइच में प्रदर्शन के दौरान पुतला दहन करते समय भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल झुलस गईं, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को अखिलेश यादव उनसे मिलने पहुंचे और जल्द स्वस्थ होने की कामना की। 

विज्ञापन
UP: BJP MLA, who sustained burns while burning an effigy of Akhilesh Yadav, visited by SP Chief at a Lucknow h
अखिलेश यादव ने मंगलवार को मेदांता अस्पताल पहुंचकर भाजपा विधायक अनुपमा जायसवाल से मुलाकात की। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बीजेपी विधायक अनुपमा जायसवाल प्रदर्शन के दौरान घायल हो गईं। जानकारी के अनुसार, 25 अप्रैल को बहराइच में समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव का पुतला दहन कर रही थीं। इसी दौरान अचानक आग की लपटें तेज हो गईं और वह उसकी चपेट में आ गईं।

विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस हादसे में अनुपमा जायसवाल के चेहरे और बाल झुलस गए। घटना के तुरंत बाद वहां मौजूद लोगों ने उन्हें संभाला और अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए लखनऊ मेदांता में रेफर किया गया था। 

वहीं, मंगलवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव मेदांता अस्पताल पहुंचे। भाजपा विधायक व पूर्व बेसिक शिक्षा मंत्री अनुपमा जायसवाल का हालचाल जाना और उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।
 

UP: BJP MLA, who sustained burns while burning an effigy of Akhilesh Yadav, visited by SP Chief at a Lucknow h
हालचाल लेने पहुंचे अखिलेश यादव। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो

X अकाउंट से लिखा- हम नहीं चाहते हैं कि समाज के बीच आग जले। हम चाहते हैं समाज में सौहार्द की फुहार हो। हमारी सकारात्मक राजनीति की स्वस्थ परंपरा ने हमें यही सिखाया है। इसीलिए हम भाजपा विधायक श्रीमती अनुपमा जायसवाल जी से मिलने गये और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करके आएं हैं। राजनीति अपनी जगह है और मानवीय संबंधों का महत्व अपनी जगह। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed