फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP List: Till now BJP has canceled the tickets of 9 MPs in UP, these are the equations in the remaining 12

UP BJP List: अब तक 9 सांसदों के टिकट काट चुकी है भाजपा, बची 12 सीटों में ये हैं समीकरण, इनका कटा टिकट

Tue, 26 Mar 2024 10:58 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 26 Mar 2024 10:58 PM IST
सार

BJP Candidate List for UP: भाजपा इस बार यूपी में 75 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 75 सीटों में 63 सीटों पर पार्टी ने उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। बची 12 सीटों के लिए समीकरण बनाए जा रहे हैं। 

विज्ञापन
UP BJP List: Till now BJP has canceled the tickets of 9 MPs in UP, these are the equations in the remaining 12
जल्द ही चुनाव समिति बची 12 सीटों की घोषणा करेगी। - फोटो : फाइल फोटो।

विस्तार

भाजपा की उत्तर प्रदेश के लिए जारी 13 उम्मीदवारों की दूसरी सूची में 9 मौजूदा सांसदों का टिकट काटकर नए चेहरों को मौका दिया गया है। इसमें कुछ सांसदों का टिकट काटने के पीछे जहां उनकी उम्र वजह बताई गई है, वहीं कुछ के दुबारा न जीतने को लेकर मिले इनपुट को आधार पर उनका टिकट काटा गया है।

विज्ञापन


बता दें कि यूपी में सीटों के बंटवारे के तहत 80 में से भाजपा कोटे में 75 सीटें हैं। शेष पांच सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ी गई हैं। इनमें रालोद और अपना दल को दो-दो जबकि सीट सुभासपा सीट दी गई है। भाजपा ने अब तक 75 में से 63 सीटों पर उम्मीदवार घोषित कर दिए हैं। 12 सीटों पर अब भी प्रत्याशी घोषित किए जाने हैं। सूत्रों की माने तो अगली सूची में भी कुछ मौजूदा सांसदों के टिकट कट सकते हैं।
विज्ञापन


इनका टिकट कटा
बाराबंकी से उपेन्द्र रावत, कानपुर से सत्यदेव पचौरी, बरेली से संतोष गंगवार, पीलीभीत से वरुण गांधी, बहराइच से अक्षयवर लाल गौड़, गाजियाबाद से जनरल वीके सिंह, बदायूं से संघमित्रा मौर्य, हाथरस से राजवीर सिंह दिलेर, और मेरठ से राजेन्द्र अग्रवाल।
विज्ञापन
विज्ञापन


यूपी के सिर्फ दो मंत्रियों को मिला मौका
दूसरी सूची में यूपी सरकार के दो मंत्रियों को मौका मिला है। इनमें पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद को वरुण गांधी के स्थान पर पीलीभीत से जबकि हाथरस के मौजूदा सांसद राजवीर सिंह दिलेर का टिकट काटकर खैर (अलीगढ़) से विधायक और राज्यमंत्री अनूप बाल्मिकी को प्रत्याशी बनाया गया है।

इन सीटों पर घोषित होने हैं उम्मीदवार
रायबरेली, मछलीशहर, कैंसरगंज, प्रयागराज, फुलपुर, कौशांबी, बलिया, गाजीपुर, भदोही, देविरया, मैनपुरी, फिरोजाबाद ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed