फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP IT and social media workshop in Lucknow.

UP BJP: सोशल मीडिया के जरिये भाजपा ने किया चुनाव का शंखनाद, सीएम ने कहा, जवाब के लिए मुहूर्त का इंतजार न करें

Sun, 27 Aug 2023 10:43 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 27 Aug 2023 10:43 PM IST
सार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी दलों और असामाजिक तत्वों की ओर से सोशल मीडिया पर सरकार व भाजपा के खिलाफ फैलाए जाने वाले दुष्प्रचार के जवाब के लिए किसी मुहुर्त का इंतजार न करें, बल्कि विरोधियों को मजबूत साक्ष्य के साथ करारा जवाब दें।

विज्ञापन
UP BJP IT and social media workshop in Lucknow.
कार्यशाला में मौजूद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व अन्य। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि विपक्षी दलों और असामाजिक तत्वों की ओर से सोशल मीडिया पर सरकार व भाजपा के खिलाफ फैलाए जाने वाले दुष्प्रचार के जवाब के लिए किसी मुहुर्त का इंतजार न करें, बल्कि विरोधियों को मजबूत साक्ष्य के साथ करारा जवाब दें। मुख्यमंत्री ने रविवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में सोशल मीडिया और आईटी विभाग की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला में लोकसभा चुनाव के शंखनाद अभियान का आगाज किया। कहा कि, शंखनाद अभियान के जरिये विरोधियों के हर कुचक्र और झूठ का पूरी ताकत के साथ जवाब दें।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि विपक्षी विकास के मुद्दे पर भ्रम फैलाएं तो जवाब में एक्सप्रेसवे, एयरपोर्ट के वीडियो चलाएं। यदि सांस्कृतिक राष्ट्रवाद पर आरोप लगाएं तो काशी विश्वनाथ धाम, अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के वीडियो चलाएं। उन्होंने कहा कि जवाब में मर्यादा का ध्यान भी रखना है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस समय विरोधियों के पास सरकार के खिलाफ कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि विरोधी दल के किसी भी झूठ का जवाब योजना के लाभार्थियों के वीडियो के जरिये दिलाएं। इससे न सिर्फ विरोधियों के झूठ का पर्दाफाश होगा, बल्कि उन्हें मुंहतोड़ जवाब भी मिलेगा।
विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के बाद दुनिया ने भारत का लोहा माना है। प्रदेश में औद्योगिक क्षेत्र हो ढांचागत विकास हर क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन हुआ है। उन्होंने कहा कि देश और प्रदेश में हुए सकारात्मक बदलाव की सच्ची तस्वीर हर हाल में जनता तक पहुंचनी चाहिए। इसके लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से ज्यादा ताकतवर मंच और कोई नहीं हो सकता है। लेकिन इसके लिए कार्यकर्ताओं को खुद को अपडेट रखना होगा। सीएम ने कहा कि सरकार में स्थायित्व देकर कार्य संस्कृति में बदलाव किया है। उन्होंने कहा कि जिलों में सोशल मीडिया कार्यकर्ताओं को समय मिलना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया की बड़ी भूमिका : चौधरी
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि लोकसभा चुनाव में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म की बड़ी भूमिका है। उन्होंने कहा कि वर्तमान दौर युवा शक्ति का है, युवा शक्ति सोशल मीडिया पर सबसे ज्यादा सक्रिय है। युवाओं के बीच अपनी बात पहुंचाने का सोशल मीडिया ही सबसे बेहतर तरीका है।

विपक्षी दल फेक आईडी से कर रहे हमले : पाठक
उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि चुनाव नजदीक देख विरोधी फेक आईडी को हथियार बनाकर काम कर रहे हैं। ऐेसे फेक आईडी वालों की पहचान उजागर करनी चाहिए। उन्होंने विपक्ष पर हमला करते हुए कहा कि सिर्फ पैकिंग चेंज हुई है, माल वही पुराना है। उन्होंने कहा कि गत दिनों राजभवन के पास हुई घटना को विरोधियों ने सोशल मीडिया पर गलत प्रचारित किया। उस महिला ने एंबुलेंस के लिए कॉल ही नहीं किया था।


जिलों में बनेगा मजबूत आधार : धर्मपाल सिंह
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया के शंखनाद अभियान के तहत 28 अगस्त से 15 सितंबर तक जिलों की कार्यशाला होगी। सोशल मीडिया की मजबूत एवं प्रभावी टीम के साथ पार्टी लोकसभा चुनाव के मैदान में उतरेगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया का रूप बदलता जा रहा है। इस बदलाव के साथ अपनी कार्यपद्धति को लगतार बदलना है। कार्यशाला में प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता ने भी शंखनाद अभियान के आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस अवसर पर आईटी विभाग के प्रदेश संयोजक कामेश्वर मिश्रा, सोशल मीडिया के प्रदेश संयोजक अंकित सिंह चंदेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की प्रभावी भूमिका होगी
भाजपा सोशल मीडिया के प्रदेश प्रभारी स्वयं बराल ने कहा कि जिस प्रकार सोशल मीडिया के तौर तरीके बदल रहे है उसी के अनुरूप अपडेट रहना पड़ेगा। आगामी दिनों में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की प्रभावी भूमिका निर्वहन करेगी।

बचाव नहीं, अब आक्रामक होगी भाजपा 

भाजपा सोशल मीडिया पर अब विपक्षी दलों के आरोपों से बचाव नहीं बल्कि आक्रामक मुद्रा में नजर आएगी। लोकसभा चुनाव तक विरोधियों की ओर से सोशल मीडिया पर मोदी सरकार और पार्टी किए गए हर हमले का आक्रामक जवाब दिया जाएगा।

21 सदस्यीय टीम गठित
भाजपा ने आईटी और सोशल मीडिया पर ताकत बढ़ाने के लिए प्रदेश महामंत्री अनूप गुप्ता के नेतृत्व में 21 सदस्यीय टीम गठित की है। टीम में कामेश्वर नाथ मिश्रा, अंकित सिंह चंदेल, अभिषेक तिवारी सहित अन्य कार्यकर्ताओं को शामिल किया है। टीम को आगामी 15 दिनों में सभी जिलों में कार्यशाला की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

बीएल संतोष स्वास्थ्य खराब नहीं होने आए
भाजपा की सोशल मीडिया कार्यशाला में राष्ट्रीय महामंत्री संगठन बीएल संतोष को आना था। लेकिन स्वास्थ्य कारणों से वह नहीं आए।

यूपी के लिहाज से काम बढ़ाना है
प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने कहा कि यूपी के लिहाज से भाजपा के फेसबुक पेज पर लाइक और शेयर नहीं आ रहे हैं। फेसबुक पेज की पहुंच को ज्यादा से ज्यादा लोगों तक बढ़ाना है। प्रदेश प्रभारी स्वयं बराल ने कहा कि यूपी की टीम से जैसी अपेक्षा है वैसा काम दिखना चाहिए। यदि 80 लोकसभा सीटें जीतने का लक्ष्य है तो सोशल मीडिया पर वैसा काम दिखना चाहिए।

मोदी के बचाव नहीं आक्रामक रहना है
जो हम काम कर रहे हैं, मोदी सरकार ने नेगेटिव की तरफ नहीं जाकर कार्यों को जनता के बीच लेकर जाना है। नीचे तक टीमों का गठन करना है, हर महीने में जिले में जाकर संवाद करेंगे, आटिफिशियल इंटीलेजेंस का इस्तेलाम करेगी

बूथ स्तर तक होगी आईटी और सोशल मीडिया की टीम
कार्यशाला में बताया गया कि अब आईटी और सोशल मीडिया की टीम बूथ स्तर तक होगी। प्रत्येक बूथ पर दो से तीन सदस्यों की टीम होगी। उन्हें विपक्षी दलों के दुष्प्रचार पर पलटवार के साथ मोदी सरकार का प्रचार करने का प्रशिक्षण दिया जाएगा।

कंटेंट को बेहतर बनाएं
कार्यशाला में आईटी और सोशल मीडिया के लिए कंटेंट को बेहतर बनाने पर जोर दिया गया। मुख्यमंत्री और प्रदेश अध्यक्ष ने भी छोटी छोटी टीमें बनाकर कंटेंट पर काम करने की आवश्यकता जताई।

सांड पर दें जवाब
कार्यशाला में बताया गया कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव की ओर से सांड पर ट्वीट कर सरकार को घेरने का प्रयास किया जाता है। ऐसे में सोशल मीडिया के कार्यकर्ताओं को गौवंश के संरक्षण के लिए सरकार की ओर से कि गए कार्यों, पशु आश्रय स्थल बनाने की जानकारी दें। साथ ही अखिलेश सरकार के दौरान हुई अव्यवस्थाओं को भी उजागर करें।

वालंटियर्स मीट होगी
भाजपा हर जिले में सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाले वालंटियर्स को भी जोड़ेगी। इसके लिए हर जिले में वालंटियर्स मीट का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजन को केंद्रीय मंत्री संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed