फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP district president Amar Kishor Kashyap suspended from party in viral video case

UP: वायरल वीडियो मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष पार्टी से निष्कासित, एकपक्षीय कार्रवाई का लगाया आरोप

Wed, 11 Jun 2025 01:08 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा
अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: ishwar ashish Updated Wed, 11 Jun 2025 01:08 PM IST
सार

भाजपा के गोंडा जिला अध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है। पार्टी कार्यालय में एक महिला के साथ आपत्तिजनक वीडियो वायरल होने के मामले में उन पर कार्रवाई हुई है।

विज्ञापन
UP: BJP district president Amar Kishor Kashyap suspended from party in viral video case
वायरल हुए वीडियो की एक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

वायरल वीडियो मामले में बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के प्रांतीय नेतृत्व ने बड़ी कार्रवाई की है। गोंडा के जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।  25 मई को सोशल मीडिया पर भाजपा कार्यालय का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें वह एक महिला कार्यकर्ता के साथ नजर आए थे।

विज्ञापन


वहीं, कार्रवाई के बाद  निष्कासित किए गए भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप खुद कैमरे के सामने आए। कहा कि हमने पहले ही कहा था कि पार्टी का जो भी निर्णय होगा वह हमें मान्य होगा। पार्टी ने एकपक्षीय कार्रवाई की है। पार्टी को इसकी जांच करानी चाहिए। फुटेज जारी करने वालों पर कार्रवाई करना चाहिए। उन्होंने कुछ नेताओं का नाम लेते हुए सीसीटीवी फुटेज वायरल करने का आरोप लगाते हुए इन लोगों को भी निष्कासित करने की मांग की है।
विज्ञापन


यह वीडियो 12 अप्रैल की रात का था। इसके बाद भाजपा जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप ने सामने आकर कहा था कि वायरल वीडियो उनका है। वह पार्टी की एक महिला कार्यकर्ता को चक्कर आने पर सहारा दे रहे थे। महिला ने भी सामने आकर खुलकर अपनी बात कही थी। उसने जिलाध्यक्ष को अपना भाई बताते हुए गलत तरीके से वीडियो वायरल करने के मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इस मामले की जांच मनकापुर पुलिस कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भीषण गर्मी में टूटा बिजली खपत का इतिहास, एक दिन में सर्वाधिक आपूर्ति का देश में बना नया रिकॉर्ड; इतनी हुई खपत


ये भी पढ़ें - कांग्रेस पिछड़ा वर्ग का भागीदारी न्याय सम्मेलन 14 जून को, कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में भी होंगे आयोजन


इन सबके बीच पार्टी नेतृत्व ने भी जिलाध्यक्ष से जवाब मांगा था। इस पर 28 मई को जिलाध्यक्ष ने अपना जवाब दिया था। बीते सात मई को भाजपा जिला प्रभारी विजय बहादुर पाठक दौरे पर आए थे। उस वक्त पार्टी पदाधिकारियों ने खुलकर नाराजगी जाहिर की थी।

यही नहीं, कुछ लोगों ने तो बैठक का भी बहिष्कार किया था। इसके बाद जिला प्रभारी ने पूरी रिपोर्ट प्रांतीय नेतृत्व को सौंपी थी। बुधवार की सुबह भाजपा के प्रदेश महामंत्री व मुख्यालय प्रभारी गोविंद नारायण शुक्ला ने जिलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप को पार्टी से निष्काषित कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed