{"_id":"69bcbaca07be04c7e90208a3","slug":"up-bjp-district-committees-to-be-announced-this-week-2026-03-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: भाजपा की जिला कमेटियों की घोषणा इसी सप्ताह, तीन दिनों तक लगातार बैठकें करेंगे प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: भाजपा की जिला कमेटियों की घोषणा इसी सप्ताह, तीन दिनों तक लगातार बैठकें करेंगे प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री
Fri, 20 Mar 2026 08:41 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 20 Mar 2026 08:41 AM IST
सार
यूपी में प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक भाजपा संगठन की नए सिरे से गठन की प्रक्रिया चल रही है। आज से तीन दिनों तक प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन लगातार बैठकें कर प्रक्रिया पूरी करेंगे।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भाजपा के प्रदेश संगठन के गठन की प्रक्रिया के तहत जिला इकाइयों के गठन की कार्यवाही एक सप्ताह के भीतर पूरी कर ली जाएगी। पार्टी के प्रदेश नेतृत्व ने तय किया है एक सप्ताह के भीतर जिला टीम की घोषणा कर दी जाएगी। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह शुक्रवार से लगातार तीन दिन बैठकें करके प्रक्रिया पूरी करेंगे। दोनों नेता जिला पर्यवेक्षकों, क्षेत्रीय प्रभारी, क्षेत्रीय अध्यक्ष व जिलाध्यक्षों के साथ बैठकें करेंगे।
विज्ञापन
प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक भाजपा संगठन की नए सिरे से गठन की प्रक्रिया चल रही है। जिला इकाइयों के लिए सभी जिलों में पर्यवेक्षक भेजकर संभावित नामों का पैनल मंगवाया गया है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने बृहस्पतिवार को नई दिल्ली से गोरखपुर पहुंचकर तेलंगाना के राज्यपाल शिवप्रताप शुक्ल के यहां एक कार्यक्रम में शिरकत की। देर रात वे लखनऊ पहुंच गए। शुक्रवार, शनिवार व रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय पर मैराथन बैठकों का सिलसिला चलेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - योगी सरकार के नौ साल: यूपी कांग्रेस अध्यक्ष बोले- विध्वंस के रहे हैं ये 9 वर्ष, अखिलेश ने कहा- मुक्ति का समय
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - लखनऊ: शनिवार को मनाई जाएगी ईद, पुराने लखनऊ में बदला रहेगा यातायात; खबर पढ़कर निकलें घर से
योगी की मौजूदगी में होगी कोर कमेटी की बैठक
जिला इकाइयों के गठन की प्रक्रिया के बीच पार्टी की कोर कमेटी की बैठक भी होनी है। आरएसएस के सह सरकार्यवाह व भाजपा से समन्वय का काम देख रहे अरुण कुमार भी शुक्रवार को लखनऊ पहुंचेंगे। वे भाजपा कोर कमेटी के साथ बैठक में शामिल हो सकते हैं। बैठक में सीएम योगी आदित्यनाथ भी शामिल होंगे।