फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP chief reviewed the preprations of counting.

UP: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने की मतगणना की तैयारियों की समीक्षा, कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहने का दिया आदेश

Mon, 03 Jun 2024 05:01 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 03 Jun 2024 05:01 PM IST
सार

यूपी भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं के साथ मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की और मतगणना के दिन कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहने का आदेश दिया।

विज्ञापन
UP BJP chief reviewed the preprations of counting.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी। - फोटो : amar ujala

विस्तार

लोकसभा चुनाव संपन्न होने के साथ ही भाजपा अब मतगणना की तैयारियों की समीक्षा में जुट गई है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अध्यक्षता में इस संबंध में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में हुई बैठक हुई। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं को मतगणना के दिन मुस्तैद रहकर मतों की गिनती पर पैनी नजर रखने को कहा गया है।

विज्ञापन


इस मौके पर प्रदेश अध्यक्ष के अलावा महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, चुनाव प्रबंधन समिति के संयोजक स्वतंत्र देव सिंह और सह संयोजक जेपीएस राठौर ने चुनाव प्रबंधन में जुड़े कार्यालय के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ भी बैठक की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - भगवा ब्रिगेड के सियासी प्रयोगों की अब परीक्षा, नतीजों से तय होगी कितनी कारगर रहीं BJP की तैयारियां
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - 75 जिलों के 81 केंद्रों पर होगी मतगणना, 851 प्रत्याशी मैदान में, ईवीएम से आएंगे शुरुआती रुझान


चारों नेताओं ने चुनाव में बेहतर काम करने के लिए प्रदेश मुख्यालय से लेकर बूथ स्तर तक के पदाधिकारियों के प्रति आभार जताया। इससे पहले प्रदेश अध्यक्ष ने चुनाव प्रबंधन देखने वाले कार्यालय के सभी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

इस मौके पर उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने इस चुनाव में एकजुटता दिखाई और जमकर मेहनत किया है। उनकी मेहनत की वजह से ही भाजपा हर सीट पर विपक्ष पर भारी पड़ा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed