फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP BJP chief Keshav Prasad says varun gandhi is a BJP leader.

भाजपा अध्यक्ष ने लिया वरुण गांधी का पक्ष पर सीएम कैंडिडेट बनाने पर रहे चुप

Fri, 17 Jun 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ
ब्यूरो/अमर उजाला, लखनऊ Updated Fri, 17 Jun 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
UP BJP chief Keshav Prasad says varun gandhi is a BJP leader.
प्रदेश अध्यक्ष केशव मौर्य - फोटो : amar ujala

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य का कहना है कि वरुण गांधी भाजपा नेता हैं, लगता है कांग्रेस में नेताओं का अकाल है, इसलिए अब यह भाजपा की तरफ देख रही हैं।

विज्ञापन


बृहस्पतिवार को लखनऊ में पत्रकारों से बातचीत करते हुए भाजपा अध्यक्ष ने वरुण गांधी को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाए जाने के संबंध में कोई जवाब नहीं दिया पर इतना जरूर कहा कि वरुण भाजपा नेता हैं।
विज्ञापन


उन्होंने यह जवाब उस सवाल पर दिया जब उनसे पूछा गया कि कांग्रेस के एक नेता ने वरुण के कांग्रेस में जाने की बात की है।

वहीं, उन्होंने प्रदेश सरकार पर अधिकारियों का मनोबल गिराने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मथुरा में इतनी बड़ी घटना के बावजूद वहां के जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई नहीं होती, लेकिन गोरखपुर में सत्तापक्ष से जुड़े अवैध कब्जाधारियों पर कार्रवाई करने पर पुलिस अधिकारी को निलंबित कर दिया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपा सरकार कर रही है पक्षपातपूर्ण कार्रवाई

UP BJP chief Keshav Prasad says varun gandhi is a BJP leader.

मौर्य ने गोरखपुर के एसएसपी अनंत देव के निलंबन पर कहा, सपा सरकार पक्षपातपूर्ण कार्रवाई कर रही है।

केशव के अनुसार, मथुरा के जवाहर बाग में लापरवाही के लिए जिम्मेदार अफसरों पर कार्रवाई में हीलाहवाली करती है। पर, गोरखपुर में अवैध कब्जा करने वालों पर एक्शन लेने वाले एसएसपी को तुरंत निलंबित कर दिया जाता है।

सोम की यात्रा पर भाजपा में नाराजगी
भाजपा विधायक संगीत सोम की कैराना मुद्दे पर निर्भय यात्रा को लेकर पूछे गए सवाल पर मौर्य ने कहा कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है।पता करेंगे। बताया जाता है कि पार्टी नेता सोम की इस यात्रा के एलान से नाराज हैं। वह नहीं चाहते कि कैराना पर कोई भी ऐसा कदम उठाया जाए, जिससे भाजपा के इस मुद्दे पर राजनीति करने का संदेश जाए। साथ ही मामला किसी दूसरी दिशा में चला जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed