{"_id":"6a02111805c4b7e76601554a","slug":"up-bjp-busy-with-assembly-preparations-state-president-to-begin-marathon-meeting-on-tuesday-booth-level-rev-2026-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: विधानसभा तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष शुरू करेंगे मैराथन बैठक; बूथ स्तर पर होगी समीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: विधानसभा तैयारियों में जुटी भाजपा, प्रदेश अध्यक्ष शुरू करेंगे मैराथन बैठक; बूथ स्तर पर होगी समीक्षा
Mon, 11 May 2026 10:55 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Mon, 11 May 2026 10:55 PM IST
सार
Pankaj Chaudhary: यूपी भाजपा ने एक साल पहले से प्रदेश में चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी है। इसके लिए संगठन की लंबी बैठक होने जा रही है।
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
पांच प्रदेश में चुनाव संपन्न होने के बाद भाजपा ने अब यूपी में अगले साल होने वाल विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट गई है। इसके तहत सबसे पहले बूथ, शक्ति केंद्र और मंडल स्तर पर सांगठनिक सक्रियता बढ़ाने का काम शुरू किया गया है। इसी कड़ी में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने सोमवार को पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में क्षेत्रीय अध्यक्षों और प्रभारियों के साथ बैठक की। जिसमें क्षेत्रवार चुनावी तैयारियों की समीक्षा की गई। मंगलवार को भी जिला और क्षेत्रीय पदाधिकारियों के साथ बड़ी बैठक होगी, जिसमें तैयारियों को परखा जाएगा।
विज्ञापन
बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाने की कवायद के तहत पहली बार प्रदेश भर पार्टी ने 1918 मंडलों में प्रवासी भेजकर बूथ कमेटियों का सत्यापन कराया है। सत्यापन के काम के लिए10 मई तक की समयसीमा तय की गई थी। सत्यापन संपन्न होने के बाद बूथ और शक्ति केंद्रों पर संगठन की सक्रियता बढ़ाई जा रही है। क्षेत्रीय अध्यक्षों की बैठक के बाद मंगलवार को भी सभी जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारियों, क्षेत्रीय अध्यक्ष, क्षेत्रीय प्रभारी और प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक बुलाई गई है। प्रदेश अध्यक्ष और महामंत्री संगठन ने बैठक की रूपरेखा पर चर्चा के साथ ही सभी जिलों से तय प्रारूप पर सारी जानकारी भी मांगी है।
विज्ञापन
पार्टी मुख्यालय में होने वाली इस बैठक की तैयारियों की समीक्षा सोमवार को हुई बैठक में हुई। बता दें कि भाजपा में बूथ की कमेटी 11 सदस्यीय, मंडल की 61 और जिले की 91 सदस्यीय हैं। इसके अलावा शक्ति केंद्रों के संयोजक व प्रभारी नियुक्त हैं। चुनाव से पहले पार्टी ने बूथ स्तर तक की कमेटियों का सत्यापन कराया है। इसके लिए भेजे जाने वाले प्रवासियों की बीते दिनों क्षेत्रवार बैठकें प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने की थीं। पार्टी ने चुनाव के लिए फिर बूथ जीता-चुनाव जीता का नारा बुलंद किया है। इसी को ध्यान में रखते हुए निचले स्तर तक संगठन को दुरुस्त और सक्रिय किया जा रहा है।
विज्ञापन