फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Biparjoy storm will bring cold wind, relief, signs of favorable monsoon conditions from June 18 to 21

UP Weather : बिपरजोय तूफान लेकर आएगा ठंडी हवा, मिलेगी राहत, 18 से 21 जून तक मानसून के अनुकूल हालात के संकेत

Thu, 15 Jun 2023 10:50 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ
माई सिटी रिपोर्टर, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Thu, 15 Jun 2023 10:50 AM IST
सार

मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे गर्म रात का रिकाॅर्ड अभी तक 1974 में बना था। इस वर्ष 10 जून को न्यूनतम तापमान 33..9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 13/14 जून की रात जून के इतिहास की 9वीं सबसे गर्म रात रही।

विज्ञापन
UP: Biparjoy storm will bring cold wind, relief, signs of favorable monsoon conditions from June 18 to 21
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

गर्म हवाओं संग चढ़ता दिन का पारा तो झुलसा ही रहा है, बीते दो दिन से रात के पारे ने भी नींद उड़ा रखी है। मंगलवार की रात आठ साल बाद फिर सबसे गर्म रात रही। न्यूनतम पारा 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। हालांकि बुधवार की रात कुछ राहत हुई और पर गिरकर 30.3 डिग्री दर्ज हुआ। इससे पहले 2015 में पारा 31.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। फिलहाल, 16 जून से गर्मी में राहत के आसार जताए जा रहे हैं। दिन के पारे में मामूली गिरावट आई और बुधवार को अधिकतम पारा 41.8 डिग्री दर्ज हुआ, मंगलवार को यह 42.5 डिग्री सेल्सियस था।

विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, दिन में गर्म हवाओं के साथ धूल का उड़ना रात को भी गर्म बना रहा है। धूल की चादर बादलों को ढकती है। इससे जितनी ठंडक होनी चाहिए, वो नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन


चक्रवातीय असर से बदलेगी हवा
अतुल कुमार सिंह के मुताबिक, 15 जून को बिपरजोय चक्रवात के सौराष्ट्र व कच्छ के तट से टकराने का अंदेशा है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश से लू का प्रभाव खत्म हो गया है, पूर्वी उत्तर प्रदेश से भी जल्द खत्म हो जाएगा। लखनऊ में भी चक्रवातीय प्रभाव दिखेगा और हवा ठंडी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैज्ञानिक के मुताबिक, अभी तक जो सिस्टम डेवलप हो रहा है, उसमें 18 से 21 जून तक पूर्वी भारत और उसकी सीमा से सटे उत्तर प्रदेश के हिस्सों में मानसून के संकेत मिल सकते हैं। फिलहाल, लखनऊ में मानसून देर से राहत लेकर आएगा।


सबसे गर्म रात का रिकाॅर्ड 1974 में बना था
मौसम विभाग के आंकड़ों पर नजर डालें तो सबसे गर्म रात का रिकाॅर्ड अभी तक 1974 में बना था। इस वर्ष 10 जून को न्यूनतम तापमान 33..9 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। 13/14 जून की रात जून के इतिहास की 9वीं सबसे गर्म रात रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed