फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Rajya Sabha elections BJP brainstorming on names final panel to go to Delhi soon SP to field three candidates

राज्यसभा चुनाव: भाजपा में नामों पर हो रहा मंथन, अंतिम पैनल जल्द जाएगा दिल्ली, तीन प्रत्याशी उतारेगी सपा

Tue, 29 Sep 2026 06:20 AM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 29 Sep 2026 06:20 AM IST
सार

यूपी कोटे की 10 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने प्रत्याशी चयन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में कई नामों पर मंथन हुआ। 
 

विज्ञापन
Rajya Sabha elections BJP brainstorming on names final panel to go to Delhi soon SP to field three candidates
यूपी राज्यसभा चुनाव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी कोटे की 10 राज्यसभा सीटों के लिए भाजपा ने प्रत्याशी चयन शुरू कर दिया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में सोमवार को हुई पार्टी की कोर कमेटी की बैठक में कई नामों पर मंथन हुआ। पार्टी सूत्रों का कहना है कि अभी इस पर फिर बैठक होगी।

विज्ञापन


हालांकि, स्मृति ईरानी, हरीश द्विवेदी, नीरज शेखर समेत कई नामों पर मंथन हुआ। अभी कुछ नाम क्षेत्र और जाति के लिहाज से इस सूची में जोड़े जाने हैं। अगली बैठक में इन नामों पर फिर विचार होगा। इसके बाद फाइनल पैनल दिल्ली भेजा जाएगा। यूपी की 10 राज्यसभा और 11 विधान परिषद सीटों को लेकर नामांकन मंगलवार यानी आज से शुरू हो गया है। भाजपा अपने पत्ते अंतिम समय पर खोलेगी। सूत्रों की मानें तो राज्यसभा चुनाव को लेकर हुई कोर कमेटी की बैठक में पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पूर्व मंत्री सुरेश राणा के नाम पर भी चर्चा हुई। मौजूदा राज्यसभा सांसद नीरज शेखर का नाम भी पैनल में शामिल किया गया। पार्टी का एक खेमा उन्हें फिर मौका देने की पैरवी कर रहा है। 
विज्ञापन


गैरजाटव दलितों पर फोकस 
कुछ दलित और पिछड़े वर्ग के नाम बढ़ाने को कहा गया है। पार्टी का गैरजाटव दलितों पर भी फोकस है। ऐसे नामों में पूर्व सांसद प्रियंका रावत, विनोद सोनकर, रामचंद्र कनौजिया सहित कई नाम शामिल हैं। वर्तमान सांसद बृजलाल के नाम पर भी चर्चा रही। इसके अलावा ओबीसी चेहरों में प्रकाश पाल का भी नाम है। कुर्मी चेहरों में रेखा वर्मा, दिलीप पटेल और कौशलेंद्र पटेल का नाम भी चर्चा में है। बैठक में प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व ब्रजेश पाठक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा के लिए तीन प्रत्याशी उतारेगी सपा
समाजवादी पार्टी राज्यसभा चुनाव में तीन प्रत्याशी उतारेगी, हालांकि संख्याबल के लिहाज से उसके पास दो ही प्रत्याशी जिताने के समीकरण हैं। सूत्र बताते हैं कि विधायकों की बैठक में सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने प्रो. रामगोपाल यादव को पुनः राज्यसभा भेजने की बात कही। दूसरे प्रत्याशी यूपी के पूर्व मुख्य सचिव आलोक रंजन को बनाए जाने के संकेत दिए। इस बारे में सवाल पूछे जाने पर अखिलेश ने कहा कि राज्यसभा के लिए सपा के नाम आपके (पत्रकारों के) लिए भी चौंकाने वाले रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed