UP Big News: योगी बोले- NEET के दोषियों की संपत्ति जब्त करेंगे, अखिलेश बोले- इस्तीफा आंदोलन की जीत
मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि नीट पेपर लीक के दोषियों की संपत्ति जब्त की जाएगी। वहीं, अखिलेश यादव ने कहा कि शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब यूपी में 2027 में सत्ता परिवर्तन होगा। वहीं, केंद्रीय शिक्षामंत्री के इस्तीफे पर लोगों ने मिठाई बांटकर जश्न मनाया। पढ़ें, यूपी की बड़ी खबरें
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि नीट पेपर लीक मामला छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ है। ऐसा करने वाले लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दोषियों की संपत्ति जब्त करने का एलान किया है। वहीं, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अखिलेश यादव ने कहा कि ये छात्रों के आंदोलन की जीत है। इसी तरह 2027 के चुनाव में यूपी में भी सत्ता परिवर्तन होगा। वहीं, लखनऊ में नौकरी की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने मायावती का आवास घेरा। पढ़ें प्रदेश की बड़ी खबरें
CM Yogi In Fatehpur: योगी बोले- NEET के दोषियों की संपत्तियां भी होंगी जब्त, संसद में पेपर लीक पर आएगा बिल
मदारीपुर कला में आयोजित जनसभा के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 2017 से पहले जो जिला आकांक्षी था, वह अब विकास की राह पर आगे बढ़ चुका है। इस दौरान उन्होंने चेतावनी दी कि नीट परीक्षा जैसी गड़बड़ियों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले दोषियों की संपत्तियां जब्त की जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर
आजमगढ़ में अखिलेश यादव का तंज: शिक्षा मंत्री का इस्तीफा छात्रों के आंदोलन की पहली बड़ी जीत, 2027 में बदलाव तय
अखिलेश यादव ने शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को छात्रों की जीत बताया। अखिलेश यादव ने पेपर लीक और भर्ती घोटालों पर भाजपा सरकार को घेरा। उन्होंने शिक्षा, रोजगार, एआई और तकनीक आधारित व्यवस्था का वादा किया। पढ़ें पूरी खबर
UP: नौकरी की मांग को लेकर शिक्षक अभ्यर्थियों ने मायावती आवास का घेरा, हिरासत में लेकर इको गार्डन भेजा गया
शिक्षक भर्ती में नियुक्ति की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने राजधानी में बसपा प्रमुख के आवास का घेराव किया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर इको गार्डन भेज दिया। अभ्यर्थियों ने भर्ती प्रक्रिया और आरक्षण संबंधी विसंगतियों का आरोप लगाते हुए मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने की चेतावनी दी। पढ़ें पूरी खबर
जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचे सपा के कई सांसद, छात्रों को दिया समर्थन, बोले- नहीं गिरने देंगे शिक्षा का मंदिर
जौहर विश्वविद्यालय के 38 भवनों को ध्वस्त करने के आरडीए के आदेश के विरोध में समाजवादी पार्टी ने आंदोलन तेज कर दिया है। शनिवार को सांसदों और पूर्व सांसदों के प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय पहुंचकर धरने पर बैठे छात्रों से मुलाकात की और समर्थन जताया। पढ़ें पूरी खबर
शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर जश्न: आगरा में युवाओं ने जाहिर की खुशी, बच्चों को बांटे लड्डू और मेलोडी टाॅफी
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद आगरा में भी युवाओं में खुशी की लहर दाैड़ गई। युवाओं ने बच्चों को लड्डू और टॉफी बांटकर खुशी जाहिर की। पढ़ें पूरी खबर