UP Big News: साइको किलर का एनकाउंटर, सपा सांसद की टिप्पणी पर भड़के सीएम योगी; मोदी की अपील पर मायावती का बयान
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
पीएम मोदी की अपील पर मायावती का निशाना, बोलीं- देश में गहराएगा आर्थिक संकट
'सोने की खरीद टालें, पेट्रोलियम पदार्थ कम उपयोग करें', पीएम नरेंद्र मोदी की इस अपील पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर जारी बयान में कहा कि इससे यह साबित होता है कि भारत के सामने संकट केवल पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस समेत सिर्फ पेट्रोलियम पदार्थों का ही नहीं, बल्कि आर्थिक संकट भी गहराएगा। इससे करोड़ों देशवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। इसके अभी जारी रहने की भी आशंका है। पढ़ें पूरी खबर
यमुना में डूब गए छह युवक-युवतियां और किशोर, तीन की मौत
आगरा के बल्केश्वर घाट पर मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। भीषण गर्मी में यमुना में डुबकी लगाने के लिए कूदे छह युवक-युवतियां संग एक किशोर डूब गया। इन सभी को एक साथ डूबते हुए देख घाट पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद थाना पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई। पढ़ें पूरी खबर
साइको किलर का एनकाउंटर, 24 घंटे में किए थे तीन कत्ल
उत्तर प्रदेश के चंदौली में 24 घंटे में तीन हत्याओं को अंजाम देने वाले साइको किलर को पुलिस ने मुठभेड़ में मार गिराया है। रात करीब 11 बजे दरियापुर में सीन रीक्रिएशन के दौरान वह पुलिस की पिस्टल छीनकर भाग रहा था। आरोपी के सीने और पेट में दो गोलियां लगी हैं। इस दौरान एसआई और जीआरपी सिपाही घायल हुए हैं। पढ़ें पूरी खबर
विनेश फोगाट के बयान पर सांसद करण भूषण का पलटवार, बोले- कोई जाहिल है
यूपी में गोंडा के नवाबगंज स्थित नंदनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय ओपन सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप चल रही है। इस दौरान सांसद ने विनेश फोगाट के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी।
उन्होंने कहा कि यदि कोई “बेशर्म” जैसे शब्दों का प्रयोग करता है तो यह उसकी मानसिकता को दर्शाता है। कोई जाहिल है तो उसको हम लोग सिखा नहीं सकते। हर किसी को अपनी मर्यादा पता होनी चाहिए। हम लोगों को भी कई बातें बुरी लगती हैं, लेकिन हम कुछ नहीं कहते। पढ़ें पूरी खबर
मंत्री-विधायक और कई बड़े नेताओं संग माफिया से संपर्क में था राज
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के निजी सहायक चंद्रनाथ रथ की हत्या के मामले में अयोध्या से गिरफ्तार राज सिंह खुद को लेकर चौंकाने वाली जानकारी सामने आई है। अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा का प्रदेश महासचिव बताता है।
उसका यूपी के कई राजनेताओं के साथ संपर्क होने का पता भी चला है। उसके संबंध प्रदेश सरकार के एक मंत्री, गोंडा के एक राजनेता, जौनपुर के एक विधायक और माफिया से भी बताए जा रहे हैं, जिनके साथ उसकी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। पढ़ें पूरी खबर
पीएम मोदी पर सपा सांसद की टिप्पणी पर भड़के सीएम योगी, बोले- ये अशोभनीय
उत्तर प्रदेश में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा पीएम मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर सीएम योगी आदित्यनाथ भड़क गए। उन्होंने इसे न सिर्फ राजनीतिक कुसंस्कार बताया। बल्कि, वैचारिक दिवालियापन भी करार दिया। सीएम सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ने लिखा कि एक सांसद द्वारा की गई टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है। बल्कि, भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.