फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Mayawati Targets PM Modi Appeal Says Government Must Provide Relief to Poor people

UP News: पीएम मोदी की अपील पर मायावती का निशाना, बोलीं- देश में गहराएगा आर्थिक संकट, गरीबों को राहत दे सरकार

Tue, 12 May 2026 10:26 AM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Tue, 12 May 2026 10:26 AM IST
सार

पीएम मोदी की अपील पर मायावती ने सरकार पर निशाना साधा है। कहा कि देश में आर्थिक संकट गहराएगा। सरकार गरीबों को राहत दे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
Mayawati Targets PM Modi Appeal Says Government Must Provide Relief to Poor people
मायावती। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

'सोने की खरीद टालें, पेट्रोलियम पदार्थ कम उपयोग करें', पीएम नरेंद्र मोदी की इस अपील पर बसपा सुप्रीमो मायावती ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने एक्स पर जारी बयान में कहा कि अमेरिका और इस्राइल द्वारा ईरान के विरुद्ध जारी युद्ध समाप्ति की अनिश्चितता के कारण ऊर्जा संकट व विदेशी मुद्रा भंडार की चिंताओं को देखते हुए प्रधानमंत्री ने देश के लोगों से संयम बरतने की अपील की है। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इससे यह साबित होता है कि भारत के सामने संकट केवल पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस समेत सिर्फ पेट्रोलियम पदार्थों का ही नहीं, बल्कि आर्थिक संकट भी गहराएगा। इससे करोड़ों देशवासियों का जीवन प्रभावित हो रहा है। इसके अभी जारी रहने की भी आशंका है।
विज्ञापन


बसपा सुप्रीमो ने कहा कि ऐसे समय में जब देश की लगभग 100 करोड़ जनता कोरोना काल के बाद जबरदस्त रोजी-रोटी के संकट की मार झेल रही है। उसके पास संयमित होने व खोने को कुछ खास नहीं बचा है। ऐसी स्थिति में केंद्र एवं राज्य सरकारें गरीब व मेहनतकश परिवारों को राहत देकर उनका सहारा बनें। यही जन व देशहित में उचित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed