{"_id":"6a02960004ae86eda50b0f05","slug":"cm-yogi-says-this-is-ideological-bankruptcy-on-sp-mp-remarks-regarding-pm-modi-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पीएम मोदी पर सपा सांसद की टिप्पणी पर भड़के सीएम योगी, बोले- ये न केवल अशोभनीय, बल्कि वैचारिक दिवालियापन भी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीएम मोदी पर सपा सांसद की टिप्पणी पर भड़के सीएम योगी, बोले- ये न केवल अशोभनीय, बल्कि वैचारिक दिवालियापन भी
Tue, 12 May 2026 08:23 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Tue, 12 May 2026 08:23 AM IST
सार
पीएम मोदी पर सपा सांसद की टिप्पणी पर सीएम योगी ने कहा कि ये न केवल अशोभनीय है, बल्कि वैचारिक दिवालियापन भी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
सीएम योगी।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश में सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी द्वारा पीएम मोदी पर की गई अमर्यादित टिप्पणी पर सीएम योगी आदित्यनाथ भड़क गए। उन्होंने इसे न सिर्फ राजनीतिक कुसंस्कार बताया। बल्कि, वैचारिक दिवालियापन भी करार दिया।
विज्ञापन
सीएम सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर पोस्ट करते हुए सीएम ने लिखा कि एक सांसद द्वारा की गई टिप्पणी न केवल अशोभनीय और अक्षम्य है। बल्कि, भारतीय लोकतांत्रिक मर्यादाओं पर भी गंभीर आघात है।
विज्ञापन
सीएम ने लिखा कि ऐसी टिप्पणी सार्वजनिक जीवन की शालीनता के प्रति अनादर प्रकट करती है। यह 145 करोड़ देशवासियों के जनादेश, विश्वास और भारत की लोकतांत्रिक गरिमा का भी अपमान है। देश की जनता ऐसे अमर्यादित आचरण का उत्तर समय आने पर अवश्य देगी।
विज्ञापन
बताते चलें कि महोबा जिले में समाजवादी पार्टी के प्रदर्शन के दौरान हमीरपुर-महोबा संसदीय क्षेत्र के सपा सांसद अजेंद्र सिंह लोधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर अभद्र टिप्पणी की थी। इसी को लेकर सत्ता पक्ष अब विपक्ष को घेर रहा है।