UP News: विनेश फोगाट के बयान पर सांसद करण भूषण का पलटवार, बोले- कोई जाहिल है तो हम लोग उसे सिखा नहीं सकते
गोंडा में विनेश फोगाट के बयान पर सांसद करण भूषण ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि कोई जाहिल है तो हम लोग उसे सिखा नहीं सकते हैं। सबको मर्यादा में रहना चाहिए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी में गोंडा के नवाबगंज स्थित नंदनी नगर स्पोर्ट्स स्टेडियम में तीन दिवसीय ओपन सीनियर नेशनल रैंकिंग कुश्ती चैंपियनशिप चल रही है। इसके अंतिम दिन मंगलवार को कैसरगंज सांसद करण भूषण सिंह स्टेडियम पहुंचे। उन्होंने महिला और पुरुष पहलवानों से परिचय प्राप्त करके प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
इस दौरान सांसद ने विनेश फोगाट के बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यदि कोई “बेशर्म” जैसे शब्दों का प्रयोग करता है तो यह उसकी मानसिकता को दर्शाता है। कोई जाहिल है तो उसको हम लोग सिखा नहीं सकते। हर किसी को अपनी मर्यादा पता होनी चाहिए। हम लोगों को भी कई बातें बुरी लगती हैं, लेकिन हम कुछ नहीं कहते।
सांसद ने बताया कि प्रतियोगिता में देशभर से करीब 1400 महिला और पुरुष पहलवान हिस्सा ले रहे हैं। फ्री-स्टाइल और ग्रीको-रोमन दोनों वर्गों की स्पर्धाएं आयोजित की जा रही हैं। उन्होंने नंदनी नगर के सेमी-डोम इंफ्रास्ट्रक्चर को एशिया के चुनिंदा बेहतर कुश्ती केंद्रों में शामिल बताया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.