{"_id":"6a6f317b034147437d0841d3","slug":"up-big-news-akash-anand-s-father-in-law-expelled-from-bsp-akhilesh-presents-pda-audit-4-2026-08-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: आकाश आनंद के ससुर बसपा से निष्कासित, अखिलेश ने पेश किया पीडीए ऑडिट 4, देखें बड़ी खबरें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: आकाश आनंद के ससुर बसपा से निष्कासित, अखिलेश ने पेश किया पीडीए ऑडिट 4, देखें बड़ी खबरें
Sun, 02 Aug 2026 05:30 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 02 Aug 2026 05:30 PM IST
सार
यूपी में रविवार को दो राजनीतिक घटनाओं की चर्चा रही। बसपा सुप्रीमो मायावती ने दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया। वहीं, अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस कर योगी सरकार पर गंभीर सवाल उठाए। पढ़ें, प्रदेश की प्रमुख सुर्खियां
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरें
- फोटो : amar ujala
विस्तार
बसपा सुप्रीमो मायावती ने संगठन में फेरबदल करते हुए आकाश आनंद के ससुर सहित एक अन्य नेता को पार्टी से निष्कासित कर दिया साथ ही कहा कि अब कभी भी पार्टी में उनकी वापसी नहीं होगी। वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने रविवार को प्रेसवार्ता को संबोधित किया और प्रदेश में 26 हजार स्कूल बंद होने को लेकर योगी सरकार पर सवाल उठाए। वहीं, सपा विधायक इंद्राणी वर्मा की कार नीलगाय से टकरा गईं। हालांकि, कोई जनहानि नहीं हुई और कार सवार सभी लोग सुरक्षित रहे। पीलीभीत में विश्व हिंदू परिषद ने सांसद पप्पू यादव पर सनातन का अपमान करने का आरोप लगाकर पुतला फूंका। पढ़ें, प्रदेश की प्रमुख सुर्खियां
विज्ञापन
मायावती ने संगठन में किया बड़ा फेरबदल, इन्हें दी बड़ी जिम्मेदारी; समधी अशोक और रणधीर बसपा से निष्कासित
बसपा सुप्रीमो मायावती ने अपने समधी यानी आकाश आनंद के ससुर एवं पूर्व राज्यसभा सांसद अशोक सिद्धार्थ और पार्टी नेता रणधीर सिंह बेनीवाल को पार्टी से निष्कासित कर दिया है। साथ ही स्पष्ट किया है कि भविष्य में किसी भी स्थिति में अब दोनों की पार्टी में वापसी नहीं होगी। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
अखिलेश यादव का तंज, बोले- सिर्फ चार दिन की सरकार बची है इसलिए विधानसभा सत्र भी चार दिन का हो रहा है
सोमवार से शुरू हो रहे यूपी विधानमंडल सत्र के पहले मीडिया को संबोधित करते हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने यूपी की भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सरकार विधानसभा सत्र को आयोजित करने की सिर्फ औपचारिकता निभा रही है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विहिप-बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका
पीलीभीत में विहिप और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने रविवार को गैस चौराहे पर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान सांसद पप्पू यादव का पुतला फूंका गया और उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग की गई। पढ़ें पूरी खबर
नीलगाय से टकराई सपा विधायक इंद्राणी वर्मा की कार, सभी लोग सुरक्षित; लखनऊ जाते समय बहराइच में हुआ हादसा
बहराइच में सपा विधायक इंद्राणी वर्मा की कार नीलगाय से टकरा गई। गनीमत रही कार सवार सभी लोग सुरक्षित बच गए। लखनऊ जाते समय रास्ते में यह हादसा हुआ। पढ़ें पूरी खबर
बदायूं में गंगा एक्सप्रेसवे के समीप दो कारों की भिड़ंत, बिसौली विधायक समेत चार लोग घायल
बदायूं के वजीरगंज थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर बिसौली विधायक की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। गंगा एक्सप्रेसवे के समीप उनकी कार सामने से आ रही दूसरी कार से भिड़ गई। हादसे में विधायक समेत चार लोग घायल हो गए। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। पढ़ें पूरी खबर