फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Big lapse in Rahul Gandhi's security, BJP workers came in between the convoy; vehicles stopped for 15 minu

यूपी: राहुल गांधी की सुरक्षा में बड़ी चूक, काफिले के बीच आए भाजपा कार्यकर्ता; 15 मिनट तक रुकी रहीं गाड़ियां

Wed, 10 Sep 2025 07:29 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला संवाद, रायबरेली
अमर उजाला संवाद, रायबरेली Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 10 Sep 2025 07:29 PM IST
सार

Rahul visit to Rae Bareli: यह पहला मौका है, जब राहुल गांधी की सुरक्षा में इस तरह की चूक हुई है। पहले भी विरोध प्रदर्शन कई बार हुए हैं, लेकिन इस तरह उनका काफिला हाईवे पर नहीं रोका गया।

विज्ञापन
UP: Big lapse in Rahul Gandhi's security, BJP workers came in between the convoy; vehicles stopped for 15 minu
रायबरेली में राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को अपने संसदीय क्षेत्र के दो दिवसीय दौरे के पहले दिन ही बुधवार को विरोध का सामना करना पड़ा। प्रदेश के राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिनेश प्रताप सिंह कार्यकर्ताओं के साथ हार्ईवे पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान सभी ने राहुल वापस जाओ के नारे लगाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई अभद्र टिप्पणी से भाजपाई नाराज थे। इस दौरान पुलिस और भाजपाइयों के बीच करीब आधा घंटे तक जमकर नोकझोंक और हाथपाई हुई। इस दौरान करीब 15 मिनट तक राहुल का काफिला हाईवे पर रुका रहा। यह राहुल की सुरक्षा में चूक माना जा रहा है। पुलिस अफसरों के समझाने पर आधा घंटे बाद भाजपाई शांत हुए।

विज्ञापन


लखनऊ एयरपोर्ट से सांसद राहुल गांधी सड़क मार्ग होते हुए संसदीय क्षेत्र रायबरेली पहुंच रहे थे। लखनऊ-प्रयागराज हाईवे पर गुलूपुर गांव के पास स्थित महावीर इंस्टीटयूट के पास राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मौजूद थे। पूर्वाह्न करीब 11 बजे राहुल गांधी हरचंदपुर कस्बा पहुंचे ही थे कि इधर राज्यमंत्री कार्यकर्ताओं के साथ हाईवे पर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्टी के झंडे और बैनर लहराए। बैनर में मोदी जी की मां का अपमान, नहीं सहेगा हिंदुस्तान और कागज पर लिखी तख्तियों में राहुल गांधी वापस जाओ, राहुल गांधी माफी मांगो, देश की माताओं से माफी मांगो के नारे लिखे थे।
विज्ञापन


इसी बीच राहुल गांधी का काफिला भी आ गया। यह देख पुलिस अफसरों व पुलिसकर्मियों के हाथ-पैर फूल गए। सीओ सदर अमित सिंह, हरचंदपुर थाना प्रभारी आदर्श कुमार सिंह पुलिसकर्मियों के साथ दौड़कर पहुंचे। भाजपाइयों को हाईवे से बाहर करने लगे। पुलिस अफसरों व पुलिसकर्मियों के साथ भाजपाइयों ने नोकझोंक व धक्का-मुक्की की। इस बीच राहुल का काफिला हाईवे पर फंसा रहा। पुलिस भाजपाइयों से नोकझोंक करती रही। पुलिसकर्मियों ने किसी तरह भाजपाइयों को खदेडक़र राहुल गांधी के काफिले को आगे बढ़ाया। इधर, राज्यमंत्री व भाजपाइयों को भी पुलिस ने समझाकर शांत कराकर हाईवे से बाहर किया। पूर्वाह्न 11 बजे से 11.30 बजे तक विरोध प्रदर्शन चला। राज्यमंत्री ने कहा कि राहुल देश की माताओं से माफी मांगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

बड़ा सवाल, कैसे हुई सुरक्षा में चूक

यह पहला मौका है, जब राहुल गांधी की सुरक्षा में इस तरह की चूक हुई है। पहले भी विरोध प्रदर्शन कई बार हुए हैं, लेकिन इस तरह उनका काफिला हाईवे पर नहीं रोका गया। सवाल बड़ा है कि उनकी सुरक्षा में चूक कैसे हुई। हरचंदपुर कस्बे से लेकर कार्यक्रम स्थल बटोही रिसार्ट तक पुलिस अफसरों व पुलिसकर्मियों की तैनाती थी। इसके बाद भी राज्यमंत्री व भाजपाई कैसे धरने पर बैठ गए। क्या इसकी जानकारी पुलिस के पास पहले से नहीं थी। राहुल की सुरक्षा में चूक को लेकर कांग्रेसियों में गहरी नाराजगी है।

पुलिस ने किया इंकार

राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने कार्यकर्ताओं संग हाईवे पर धरने पर बैठकर राहुल गांधी के काफिले को रोकने का प्रयास किया था। सभी को समझाकर हाईवे से बाहर किया गया। सुरक्षा में किसी तरह की कोई चूक नहीं हुई है। पुलिस पूरी तरह से मुस्तैद रही। हाईवे पर धरने पर बैठने पर राज्यमंत्री व भाजपाइयों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने जैसी फिलहाल कोई बात नहीं है।- डॉ. यशवीर सिंह, पुलिस अधीक्षक

लोकसभा चुनाव में एक करोड़ वोट चुनाव आयोग ने बढ़ाए-राहुल गांधी

UP: Big lapse in Rahul Gandhi's security, BJP workers came in between the convoy; vehicles stopped for 15 minu
रायबरेली में राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला।

नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी बुधवार की शाम ऊंचाहार पहुंचे। वहां बूथ अध्यक्षों से मिलकर लोकसभा चुनाव में भारी मतों के अंतर से जीत दिलाने के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही पंचायत चुनावों के साथ 2027 विधानसभा चुनाव के लिए जोश भरा। इस दौरान उनके निशाने पर चुनाव आयोग रहा।

बूथ अध्यक्षों को संबोधित करते हुए उन्हेंने कहा कि कार्यकर्ताओं के बल पर ही कांग्रेस आगे बढ़ रही है। हम आप सभी के बदौलत परिवर्तन करेंगे। एक रेस्टोरेंट में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी के पहुंचते ही कांग्रेस पदाधिकारियों, प्रदेश सचिव अतुल सिंह ने पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मंच पर पहुंचते ही पूर्व विधायक अजय पाल सिंह ने संविधान की किताब भेंट की। राहुल गांधी ने बूथ अध्यक्षों से कुशलता पूछी। कहा आप लोगों ने मेरा साथ दिया और हमें जीत दिलाई। बूथ पर आप ही मेरी ताकत हैं। हम अपने बूथ कार्यकर्ताओं के साथ कदम से कदम मिलाकर चलेंगे। 

राहुल गांधी ने अपने वोट चोर गद्दी छोड़ मिशन पर कार्यकर्ताओं का जोश भरा और वोट चोर गद्दी छोड़ के नारे लगवाये। उन्होंने कहा कि भाजपा वोट चोरी कर चुनाव जीती है। लोकसभा चुनाव के बाद चुनाव आयोग ने पूरे देश में एक करोड़ फर्जी वोट बढ़ाए हैं। महाराष्ट्र और कर्नाटक के विधानसभा चुनाव से चुनाव आयोग की मिलीभगत से भाजपा की वोट चोरी पकड़ी गई है। इस कारण भाजपा परेशान है। कहा कि इस सरकार में संविधान खतरे में है। हमारे अधिकारों को कुचलने की कोशिश की जा रही है। लेकिन हम हर हाल में संविधान की रक्षा करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed