फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Big change in trains passing through the state, 50 trains on Gorakhpur route will be cancelled, 74 trains

यूपी: प्रदेश से गुजरने वाली ट्रेनों में बदलाव, गोरखपुर मार्ग की 50 ट्रेनें कैंसिल, झांसी की 74 ट्रेनें निरस्त

Mon, 17 Mar 2025 07:30 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Mon, 17 Mar 2025 07:30 AM IST
सार

Rail route changed: यूपी में अलग-अलग वजहों से विभिन्न ट्रेन रूट प्रभावित होंगे। इसमें मार्च और अप्रैल में कई गाड़िया या तो रद्द होंगी या फिर बदले मार्ग से चलाई जाएंगी। 

विज्ञापन
UP: Big change in trains passing through the state, 50 trains on Gorakhpur route will be cancelled, 74 trains
रद्द रहेंगी गाड़िया। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगढ़-गोरखपुर रेलखंड के बीच तीसरी लाइन का निर्माण कार्य 12 अप्रैल से कराया जाएगा। इससे वंदे भारत सहित पचास से अधिक ट्रेनों को कैंसिल किया जा रहा है। इसके तहत दस ट्रेनें गोमतीनगर स्टेशन तक ही आएंगी व जाएंगी।

विज्ञापन


मुख्य जनसंपर्क अधिकारी पंकज कुमार सिंह ने बताया कि 12 से 26 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य तथा 27 अप्रैल से तीन मई तक नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य होगा। इसके तहत 12530/29 लखनऊ जं.-पाटलीपुत्र, 15273 रक्सौल-आनन्द विहार टर्मिनस, 15082/81 गोमतीनगर-गोरखपुर,15274 आनन्द विहार टर्मिनस-रक्सौल, 15048/47 गोरखपुर-कोलकाता, 15211/12 दरभंगा-अमृतसर, 15031/32 गोरखपुर-लखनऊ जं., 22531/32 छपरा-मथुरा जंक्शन, 15067 गोरखपुर-बान्द्रा टर्मिनस, 19410 गोरखपुर साबरमती, 14010 आनन्द विहार टर्मिनस-बापूधाम मोतीहारी, 12571/72 आनन्द विहार टर्मिनस-गोरखपुर, 22549/50 वंदे भारत एक्सप्रेस 12 अप्रैल से अलग-अलग तारीखों में दो मई तक निरस्त रहेंगी। इसी क्रम में 12587/88 जम्मूतवी-गोरखपुर, 22424/23 गोरखपुर-अमृतसर, 15023/24 यशवन्तपुर-गोरखपुर, 15029/30 पुणे-गोरखपुर, 15017/18 गोरखपुर लोकमान्य तिलक टर्मिनस, 12511/12 तिरूवन्तपुरम उत्तर-गोरखपुर, 22533/34 यशवन्तपुर गोरखपुर, 15705/06 दिल्ली कटिहार, 15045/15046 ओखा-गोरखपुर, 15057/58 आनन्द विहार टर्मिनस गोरखपुर सहित पचास से अधिक ट्रेनें कैंसिल रहेंगी।
विज्ञापन


गोमतीनगर तक आवाजाही करेंगी ये ट्रेनें
07075 हैदराबाद-गोरखपुर स्पेशल, 07076 गोरखपुर-हैदराबाद स्पेशल, 15009 गोरखपुर पीलीभीत एक्सप्रेस, 15010 पीलीभीत-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22538 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस, 22537 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस गोमतीनगर तक आएंगी व वापसी में यहीं से रवाना होगी। इसी क्रम में 15070 ऐशबाग-गोरखपुर एक्सप्रेस, 15069 गोरखपुर ऐशबाग एक्सप्रेस गोरखपुर की जगह नकहा जंगल से चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Trending Videos

झांसी, मुंबई रूट की 74 ट्रेनें 42 दिनों तक रहेंगी 

कानपुर-लखनऊ के बीच गंगा पुल की मरम्मत के चलते 17 मार्च से 42 दिनों तक झांसी, मुंबई, पुणे, गोरखपुर आदि रूटों की नीलांचल, शताब्दी सहित 74 ट्रेनों का संचालन बाधित रहेगा। उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल सीनियर डीसीएम कुलदीप तिवारी ने बताया कि मेगा ट्रैफिक ब्लॉक से रोजाना नौ घंटे रेलखंड बंद रहेगा। गंगा पुल की मरम्मत होने से ट्रेनों को गति देने में मदद मिलेगी।

इन ट्रेनों का संचालन रहेगा प्रभावित
ट्रेन नंबर 11109 वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी लखनऊ इंटरसिटी 19 मार्च से 30 अप्रैल तक, 11110 लखनऊ वीरांगना लक्ष्मीबाई झांसी इंटरसिटी 20 मार्च से एक मई तक, 51813 झांसी लखनऊ, 51814 लखनऊ झांसी पैसेंजर, 55345 लखनऊ कासगंज, 55346 कासगंज लखनऊ पैसेंजर, 64203 लखनऊ कानपुर सेंट्रल मेमू, 64204 कानपुर सेंट्रल लखनऊ मेमू 20 मार्च से एक मई तक निरस्त रहेंगी। 09465 अहमदाबाद दरभंगा स्पेशल, 09466 दरभंगा अहमदाबाद, 05305 छपरा आनंदविहार, 05306 आनंदविहार छपरा स्पेशल 30 अप्रैल तक अलग-अलग तारीखों पर निरस्त रहेंगी। 12104 लखनऊ पुणे सुपरफास्ट चारबाग से, 16094 मास एक्सप्रेस लखनऊ जंक्शन से आधे-आधे घंटे की देरी से चलाई जाएंगी। 12535 लखनऊ रायपुर गरीबररथ 120 मिनट, 64211 लखनऊ कानपुर मेमू डेढ़ घंटे, 07076 गोरखपुर हैदराबाद 150 मिनट व 05053 गोरखपुर बांद्रा स्पेशल दो घंटे की देरी से संचालित की जाएंगी।

लखनऊ नहीं आएंगी ये ट्रेनें

11407 पुणे लखनऊ एक्सप्रेस 18, 25 मार्च, एक, आठ, 15, 22 अप्रैल को कानपुर स्टेशन तक चलेगी। 11408 लखनऊ पुणे वापसी में 20, 27 मार्च, तीन, 10, 17, 24 अप्रैल को कानपुर से ही चलेगी। 22121 एलटीटी लखनऊ सुपरफास्ट 22, 29 मार्च, पांच, 12, 19, 26 अप्रैल व 22122 लखनऊ एलटीटी 23, 30 मार्च, छह, 13, 20, 27 अप्रैल को कानपुर तक ही संचालित होगी। 15083 छपरा फर्रुखाबाद व 15084 फर्रुखाबाद छपरा एक्सप्रेस 19 मार्च से 30 अप्रैल तक गोमतीनगर स्टेशन तक ही चलाई जाएगी।

लखनऊ-मुरादाबाद के रास्ते चलेंगी ये ट्रेनें
12571 गोरखपुर आनंदविहार, 12595 गोरखपुर आनंदविहार, 22539 मऊ आनंदविहार, 22411 नाहरलागुन आनंदविहार, 22412 आनंदविहार नाहरलागुन, 12003 शताब्दी एक्सप्रेस, 15025 मऊ आनंदविहार, 15026 आनंदविहार मऊ, 15557 दरभंगा आनंदविहार, 15705 कटिहार दिल्ली लखनऊ से मुरादाबाद के रास्ते चलेंगी। ट्रेनें कानपुर, टुंडला व अलीगढ़ स्टेशन पर नहीं रुकेंगी। 20921 बांद्रा लखनऊ, 20922 लखनऊ बांद्रा, 19670 पाटलिपुत्र उदयपुर, 19669 उदयपुर पाटलिपुत्र, 12179 लखनऊ आगरा फोर्ट, 12180 आगरा फोर्ट लखनऊ बदले रूट लखनऊ शाहजहांपुर कासगंज के रास्ते चलाई जाएंगी। 19410 गोरखपुर साबरमती, 22922 गोरखपुर बांद्रा, 22921 बांद्रा गोरखपुर, 02563 बरौनी नई दिल्ली, 02569 दरभंगा नई दिल्ली, 02564 नई दिल्ली बरौनी, 02570 नई दिल्ली दरभंगा बुढ़वल, सीतापुर, शाहजहांपुर, कासगंज के रास्ते चलाई जाएंगी।

ये ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी

UP: Big change in trains passing through the state, 50 trains on Gorakhpur route will be cancelled, 74 trains
गाड़ियों में बढ़ सकती है भीड़।

12511 गोरखपुर तिरुवनंतपुरम, 12521 बरौनी एर्नाकुलम, 12589 गोरखपुर सिकंदराबाद, 12591 गोरखपुर यशवंतपुर, 15023 गोरखपुर यशवंतपुर, 15065 गोरखपुर पनवेल, 15067 गोरखपुर बांद्रा, 20104 गोरखपुर एलटीटी, 22533 गोरखपुर यशवंतपुर, 15269 मुजफ्फरपुर साबरमती, 22531 छपरा मथुरा, 11124 बरौनी ग्वालियर, 11080 गोरखपुर एलटीटी, 12597 गोरखपुर मुंबई, 14101 प्रयागराज कानपुर, 14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 14218 ऊंचाहार एक्सप्रेस, 12144 सुल्तानपुर एलटीटी, 12174 प्रतापगढ़ एलटीटी, 13167, कोलकाता आगरा, 12875 पुरी आनंदविहार नीलांचल, 19054 मुजफ्फरपुर सूरत, 15045 गोरखपुर ओखा, 22445 कानपुर सेंट्रल अमृतसर, 22446 अमृतसर कानपुर, 12470 जम्मूतवी कानपुर, 12469 कानपुर जम्मूतवी एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग से चलाई जाएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed