फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Bhupendra Chaudhary hits back at Akhilesh Yadav's statement on Deepotsav

यूपी: दीपोत्सव पर अखिलेश के बयान पर भूपेंद्र चौधरी का पलटवार, कहा-साफ दिख रहा है कि सनातन से विरोध

Sun, 19 Oct 2025 08:38 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Sun, 19 Oct 2025 08:38 PM IST
सार

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि अखिलेश यादव का बयान उनकी सनातन विरोधी मानसिकता का प्रदर्शन करता है। वह सनातन धर्म और संस्कृति के कट्टर विरोधी हैं। 

विज्ञापन
UP: Bhupendra Chaudhary hits back at Akhilesh Yadav's statement on Deepotsav
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी।

विस्तार

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव की सनातन विरोधी मानसिकता एक बार फिर उजागर हो गई है। सपा प्रमुख कभी हिंदू रीति-रिवाज एवं आस्था से खिलवाड़ करते हैं तो अब उनके त्योहार पर भी टीका टिप्पणी करने से पीछे नहीं हट रहे हैं।

विज्ञापन


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने अखिलेश के बयान पर निशाना साधते हुए कहा कि सभी देशवासी दिवाली के पावन अवसर पर हर्षोल्लास के साथ स्वदेशी वस्तुओं की खरीदारी कर उत्सव मना रहे हैं, तो वहीं सपा प्रमुख इसको पैसों की बर्बादी बता रहे हैं। हिंदू धर्म और उनकी पवित्र आस्था के लिए भाजपा सरकार सदैव सजग और तत्पर है। वह दिये और मोमबत्तियों की खरीदारी को पैसे बर्बादी कह रहे हैं, यह बात तब क्यों नहीं सोची जब अपनी सरकार में कब्रिस्तानों की बाउंड्री बनवाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए थे। ईद-मोहर्रम जैसे कार्यक्रमों में मंच साझा कर रहे थे। यह बयान दर्शाता है कि वह सनातन धर्म और संस्कृति के कट्टर विरोधी हैं। इस बयान और हिंदू विरोधी कुंठित मानसिकता के लिए प्रदेश अखिलेश यादव को कभी स्वीकार नहीं करेगा।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अयोध्या में लगातार नौंवी बार दीपोत्सव का आयोजन, तस्वीरों में देखें भव्य रामनगरी की निराली छटा
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - रामनगरी पहुंचे प्रभु श्रीराम, 29 लाख दीये जलाकर किया गया स्वागत; गिनीज बुक में दर्ज हुआ रिकॉर्ड


अपना बयान वापस लें अखिलेश
वहीं दूसरी ओर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव से बयान वापस लेने की मांग की है। उन्होंने कहा कि अखिलेश तुष्टीकरण और वोट बैंक की राजनीति के लिए हिंदू आस्था का अपमान करना बंद करें। भारतीय संस्कृति में दीपदान सदियों पुरानी परंपरा है। यह प्रकाश, सद्भाव, आस्था और श्रद्धा का प्रतीक है। उन्होंने अखिलेश पर दीपावली में दिये बेचने वाले प्रजापति समाज का रोजगार छीनने का घिनौना कृत्य करने और विश्वभर में दीपोत्सव मनाने वालों की आस्था को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed