फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   up basic teacher transfer posting news

यूपी: तबादला ना होने से निराश बेसिक शिक्षकों के लिए अच्छी खबर, मिलेगा ट्रांसफर का एक और मौका

Thu, 29 Jun 2023 02:46 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 29 Jun 2023 02:46 PM IST
सार

यूपी बेसिक शिक्षा में कार्यरत जिन शिक्षकों का आवेदन के बाद भी ट्रांसफर नहीं हो सका है उनके लिए यूपी सरकार एक और मौका लेकर आएगी।  

विज्ञापन
up basic teacher transfer posting news
Teacher - फोटो : Social Media

विस्तार

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों में कार्यरत शिक्षकों के एक जिले से दूसरे जिले के परस्पर तबादले के लिए भी पोर्टल जल्द शुरू किया जाएगा। सामान्य तबादलों में सफल न होने वाले शिक्षकों के लिए भी अपने जिले में जाने का यह अवसर होगा।

विज्ञापन


बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल की ओर से सभी बीएसए को भेजे पत्र में कहा गया है कि एनआईसी जल्द ही एक जिले से दूसरे जिले के परस्पर तबादले के लिए पोर्टल लाइव करने जा रहा है। ऐसे में इससे संबंधित आवश्यक तैयारी पूरी कर लें। वहीं शिक्षकों को भी इससे जुड़ी आवश्यक तैयारी व कागजात पूरा करने के लिए कहा गया है। इस क्रम में कुछ जिलों में आवश्यक प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


खाली पदों के सापेक्ष ही किए गए तबादले
बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से हाल ही में गए एक से दूसरे जिले में किए गए तबादलों को लेकर स्पष्टीकरण जारी किया गया है। विभाग ने कहा है कि यह भ्रम फैलाया जा रहा है कि लखनऊ, गौतमबुद्ध नगर, गाजियाबाद में खाली पदों के बिना तबादले किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जबकि लखनऊ में प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानाध्यापक के 50, नगर क्षेत्र में प्रधानाध्यापक के दो व सहायक अध्यापक के 24 पद खाली थे। इसी तरह उच्च प्राथमिक विद्यालय में ग्रामीण क्षेत्र में प्रधानाध्यापक के 12, नगर क्षेत्र में सहायक अध्यापक के छह पद खाली थे। इस तरह कुल 94 पद खाली थे। जबकि यहां आने वालों की संख्या 70 है। यही स्थिति अन्य जिलों को लेकर भी है।

16 हजार से अधिक शिक्षकों का हुआ था तबादला
शासन ने सोमवार को ही अपने घर से दूर नौकरी कर रहे बेसिक शिक्षा विभाग के 16 हजार से अधिक शिक्षकों को अपने घर के पास जाने का तोहफा दिया था। विभाग ने लंबी कवायद के बाद एक जिले से दूसरे जिले में 16,614 शिक्षकों का तबादला किया है। 

इसके अनुसार 12,267 महिलाओं व 4347 पुरुष शिक्षकों को तबादला मिला है। इसमें असाध्य व गंभीर रोगी 1141, दिव्यांग 1122 व एक अभिभावक 393 शिक्षक शामिल हैं। विभाग ने इससे पहले 2019-20 में शिक्षकों के तबादले किए थे। उस समय 26,563 शिक्षकों को इसका लाभ मिला था। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने कहा कि तबादले के लिए भारांक के लिए गलत कागज लगाने वाले शिक्षकों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी और उनका तबादला निरस्त माना जाएगा। 

माध्यमिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले
माध्यमिक शिक्षा विभाग में बुधवार को बड़े पैमाने पर अधिकारियों के तबादले हुए और प्रोन्नत अधिकारियों को नई तैनाती भी दी गई। इसके साथ ही आधा दर्जन से अधिक जिलों के डीआईओएस भी बदले गए। प्रोन्नत हुए कृष्ण कुमार गुप्ता को अपर शिक्षा निदेशक व्यावसायिक शिक्षा शिविर कार्यालय, सुरेंद्र कुमार तिवारी को अपर शिक्षा निदेशक माध्यमिक निदेशालय व अजय कृष्ण द्विवेदी को अपर शिक्षा निदेशक (राजकीय) बनाया गया। वहीं संयुक्त निदेशक समग्र शिक्षा राम शरण सिंह को इसी पद पर वाराणसी, प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक वाराणसी प्रदीप कुमार को इसी पद पर लखनऊ, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक बस्ती मनोज कुमार गिरी को उप शिक्षा निदेशक आगरा व संयुक्त शिक्षा निदेशक अलीगढ़ का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।


इसी तरह मंडलीय उप शिक्षा निदेशक कानपुर प्रेम प्रकाश मौर्य को प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक झांसी व उप शिक्षा निदेशक, निदेशालय प्रयागराज राकेश कुमार को प्रभारी संयुक्त शिक्षा निदेशक बरेली बनाया गया है। इसके साथ ही एक दर्जन से अधिक संयुक्त शिक्षा निदेशक, मंडलीय उप शिक्षा निदेशक और प्रोन्नत हुए एक दर्जन से अधिकारियों को डीआईओएस पद पर तैनाती दी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed