{"_id":"68845463ae39022f37006aee","slug":"up-basic-education-department-forgot-to-announce-adjustment-of-teachers-2025-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: शिक्षकों के समायोजन की घोषणा कर भूला बेसिक शिक्षा विभाग, तीन दिन बाद भी सूची आई न शुरू हुए आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: शिक्षकों के समायोजन की घोषणा कर भूला बेसिक शिक्षा विभाग, तीन दिन बाद भी सूची आई न शुरू हुए आवेदन
Sat, 26 Jul 2025 09:36 AM IST
ishwar ashish
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: ishwar ashish
Updated Sat, 26 Jul 2025 09:36 AM IST
सार
23 जुलाई को सरप्लस व कम शिक्षकों वाले विद्यालयों की सूची जारी करनी थी पर अभी तक कोई प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है। ऑनलाइन आवेदन 24 से शुरू होना था।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर।
- फोटो : amar ujala
विस्तार
उत्तर प्रदेश में कम नामांकन वाले 10827 परिषदीय स्कूलों के विलय (पेयरिंग) के बाद बेसिक शिक्षा विभाग ने शिक्षकों के जिले के अंदर एक और समायोजन की घोषणा की थी। इसके लिए कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया। किंतु तीन दिन का समय बीतने के बाद भी अभी तक कोई भी प्रक्रिया शुरू नहीं की जा सकी।
विज्ञापन
बेसिक शिक्षा विभाग ने पूर्व में यह घोषणा की थी कि परिषदीय स्कूलों की पेयरिंग के बाद शिक्षक-छात्र अनुपात के तहत कम शिक्षक वाले विद्यालयों में आवश्यकता के अनुसार शिक्षकों का समायोजन किया जाएगा। इसके तहत 22 जुलाई को इसके लिए विस्तृत दिशा-निर्देश व समय सारिणी भी जारी की गई थी। इसके अनुसार 23 जुलाई को आरटीई के मानक के अनुसार प्रधानाध्यापक व सहायक अध्यापक की सूची ऑनलाइन जारी करनी थी।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - छांगुर पर एक और नया खुलासा: राष्ट्र विरोधी संगठनों से गहरे संबंध, दुबई-सऊदी, तुर्की जैसे देशों में किया ये काम
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - 30 साल से कम उम्र वाले युवा उद्यमियों में छह यूपी के, छोटे शहरों के युवाओं ने सूची में बनाई जगह
किंतु अभी तक शिक्षक-छात्र अनुपात के अनुसार कम और ज्यादा शिक्षकों वाले स्कूलों की सूची ही नहीं जारी की जा सकी है। इसी तरह शिक्षकों के ऑनलाइन आवेदन 24 जुलाई से शुरू होना और 27 जुलाई तक चलना था। किंतु तीन दिन बीतने के बाद भी समायोजन की कोई भी प्रक्रिया नहीं शुरू हुई। ऐसा लग रहा है कि विभाग समायोजन की घोषणा करके ही भूल गया। इसकी वजह से आगे की प्रक्रिया ठप पड़ी है। वहीं समायोजन के इच्छुक शिक्षक इसके लिए परेशान हैं।
30 जुलाई तक पूरी होनी है समायोजन की प्रक्रिया
शिक्षक बार-बार विभाग की साइट देख रहे हैं और अधिकारियों को कोस रहे हैं। विभाग की ओर से जारी समय सारिणी के अनुसार 30 जुलाई तक समायोजन की प्रक्रिया पूरी होनी है। किंतु यह संभव नहीं दिख रहा है। इस बारे में बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेंद्र कुमार तिवारी ने कहा कि कुछ तकनीकी दिक्कत से वजह से शिक्षकों की सूची अपलोड नहीं की जा सकी है। इसे जल्द ही पोर्टल पर अपलोड कर समायोजन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।