फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Banks will give priority loans to Awas Vikas flat buyers, with a 15% discount on bookings.

यूपी: आवास विकास के फ्लैट खरीदारों को प्राथमिकता पर लोन देंगे बैंक, बुकिंग पर बिल रही है 15 फीसदी की छूट

Thu, 06 Nov 2025 11:13 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 06 Nov 2025 11:13 PM IST
सार

Flats in Lucknow: एलडीए ने खाली फ्लैटों को बेचने के लिए पहले आओ पहले पाओ योजना को 17 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। योजना छह नवंबर को समाप्त हो रही थी।

विज्ञापन
UP: Banks will give priority loans to Awas Vikas flat buyers, with a 15% discount on bookings.
आवास विकास के घरों में छूट। डेमो पिक। - फोटो : Freepik

विस्तार

अब बैंक भी आवास विकास के फ्लैट खरीदारों को कर्ज और जानकारी देने में मदद करेंगे। इस संबंध में बृहस्पतिवार को बैंक प्रतिनिधियों के साथ आवास आयुक्त बलकार सिंह ने बैठक की। उप आवास आयुक्त चंदन पटेल ने बताया कि बैंक प्रतिनिधियाें ने कहा है कि वह अपने-अपने बैंक में आवास विकास परिषद के फ्लैटों की खरीद पर दी जा रही 15 प्रतिशत छूट का बोर्ड लगाएंगे। खरीदारों को होम लोन देने में भी प्राथमिकता देंगे। आवास आयुक्त बलकार सिंह ने कहा कि बैंकों को यदि परिषद से कोई जानकारी या एनओसी चाहिए तो वह भी आवंटी के जरिये उपलब्ध कराई जाएगी। छूट को लेकर लोगों में काफी रुझान है और फ्लैटों की लगातार बुकिंग हो रही है। छूट की यह योजना 31 जनवरी तक चलेगी। जो खरीदार 60 दिन में पूरी रकम जमा करेंगे, उन्हें 15 प्रतिशत की छूट मिलेगी। आवंटन पहले आओ पहले पाओ की तर्ज पर किया जा रहा है। यह छूट परिषद की सभी योजनाओं के फ्लैटों पर लागू है। बैठक में एसबीआई, आईसीआईसीआई, एचडीएफसी, आईडीएफसी और पीएनबी के प्रतिनिधि प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

विज्ञापन

एलडीए ने 17 तक बढ़ाई पहले आओ पहले पाओ योजना

 एलडीए ने खाली फ्लैटों को बेचने के लिए पहले आओ पहले पाओ योजना को 17 नवंबर तक के लिए बढ़ा दिया है। योजना छह नवंबर को समाप्त हो रही थी। एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि योजना में बिना लाटरी आवंटन के साथ ही विशेष छूट भी दी जा रही है। जिसमें 20 लाख से 50 लाख रुपये कीमत के फ्लैटों पर एक से दो लाख की छूट, 50 लाख से 75 लाख कीमत के फ्लैटों पर 1.50 लाख रुपये की छूट और 75 लाख रुपये से अधिक कीमत के फ्लैटों पर दो लाख रुपये की छूट दी जा रही है। इसके अलावा 45 से 90 दिनों के अंदर फ्लैट की पूर्ण धनराशि जमा करने पर 06 से 03 प्रतिशत की छूट अलग से मिलेगी। इस समय अलग-अलग योजनाओं में वन बीएचके से लेकर थ्री बीएचके तक के करीब 500 फ्लैट उपलब्ध हैं। कोई भी व्यक्ति किसी भी बहुमंजिला आवासीय योजना (सुलभ आवास एवं ईडब्ल्यूएस को छोड़कर) में एक से अधिक फ्लैट खरीद सकता है। खरीदार खाली फ्लैटों के बारे में जानकारी घर बैठे कर सकते हैं और बुक भी कर सकते हैं। इसके लिए उनको एलडीए की वेबसाइट ldalucknow.in पर जाना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इन योजनाओं में उपलब्ध हैं फ्लैट

- गोमती नगर योजना
- जानकीपुरम योजना
- प्रियदर्शिनी योजना (सीतापुर रोड)
- अलीगंज योजना
- कानपुर रोड योजना
- देवपुर पारा योजना
- शारदा नगर योजना

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed