फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Bail plea of accused of recce of Shri Ram temple rejected, was doing recce

UP: श्रीराम मंदिर की रेकी करने के आरोपी की जमानत अर्जी खारिज, भगवा झंडा लेकर घूम रहा था

Mon, 15 Sep 2025 10:57 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: ishwar ashish Updated Mon, 15 Sep 2025 10:57 PM IST
सार

आरोपी 17 जनवरी 2024 को सफेद स्कॉर्पियो से अपने साथियों के साथ अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भगवा झंडा लगाकर रेकी कर रहा था। उसकी जमानत अर्जी खारिज हो गई।

विज्ञापन
UP: Bail plea of accused of recce of Shri Ram temple rejected, was doing recce
- फोटो : ANI

विस्तार

अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के दौरान रेकी करने और गोपनीय दस्तावेज भेजने के आरोपी खालिस्तानी शंकर लाल दुसाद की जमानत अर्जी को एटीएस के विशेष न्यायाधीश हुसैन अहमद अंसारी ने खारिज कर दिया। कोर्ट में एटीएस की ओर से बताया गया कि मामले की रिपोर्ट अयोध्या एटीएस के इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने 19 जनवरी 2024 को एटीएस थाने में दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


रिपोर्ट में कहा गया था कि आरोपी 17 जनवरी 2024 को सफेद स्कॉर्पियो से अपने साथियों के साथ अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में रामलला की मूर्ति स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा के दौरान भगवा झंडा लगाकर रेकी कर रहा था। शक होने पर एटीएस ने आरोपी शंकर लाल दुसाद के अलावा अजीत कुमार शर्मा एवं प्रदीप पुनिया को गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - स्टार्टअप कॉन्क्लेव 2025: सीएम योगी बोले- नवाचार को बढ़ावा देने वाला देश ही करेगा दुनिया का नेतृत्व
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - दरोगा भर्ती के लिए आए 15.75 लाख आवेदन, लिखित परीक्षा की चार हफ्ते पहले जानकारी देगा बोर्ड


बताया गया कि तीनों आरोपियों से पूछताछ में पता चला कि आरोपी का खालिस्तान की तरफ काफी झुकाव था। सुखविंदर सिंह उर्फ सुक्खा की हत्या के बाद विदेश में रहने वाले लखविंदर सिंह व अन्य खालिस्तान समर्थकों से आरोपी की बराबर बातचीत होती थी।

पूछताछ के दौरान यह भी सामने आया कि अयोध्या में प्रस्तावित श्री राम लला की प्राण प्रतिष्ठा में उसे व उसके दोनों साथियों को खालिस्तानी गुरु पतवन्त उर्फ पन्नू ने रेकी करने और श्रीराम मंदिर का नक्शा भेजने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed