Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Bad weather spoils rail and air travel, trains delayed for 20 hours, flights cancelled

यूपी: खराब मौसम ने बिगाड़ा रेल और हवाई यात्रा का सफर, 20 घंटे तक लेट रहीं ट्रेनें, विमान हुए रद्द

Wed, 01 Jan 2025 07:46 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ
अमर उजाला, सिटी रिपोर्टर, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 01 Jan 2025 07:46 AM IST
सार

Fog in UP: साल के अंतिम दिन कोहरे और धुंध का असर ट्रेनों और विमानों पर पड़ा। लखनऊ से गुजरने वाली कई ट्रेनें घंटों लेट रहीं। 

विज्ञापन
UP: Bad weather spoils rail and air travel, trains delayed for 20 hours, flights cancelled
कोहरे से लेट हुईं ट्रेन। - फोटो : ANI

विस्तार

 खराब मौसम ने साल के अंतिम दिन यातायात सेवाओं को ध्वस्त कर दिया। इसकी वजह से लखनऊ होकर जाने वाली करीब 20 ट्रेनें एक से पांच घंटे तक लेट रहीं। वहीं एक विमान भी कैंसिल रहा। जबकि, 12 उड़ानें देरी का शिकार हुईं।

विज्ञापन


खराब मौसम की वजह से मंगलवार को दिल्ली से शाम 5:50 बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान 6ई 5090 रद्द कर दिया गया। इसके अलावा किशनगढ़ से दोपहर 1:20 बजे लखनऊ आने वाला स्टार एयर का विमान एस5222 करीब 4 घंटा देरी से लखनऊ एयरपोर्ट पहुंच सका। इसी तरह दिल्ली से दोपहर 2:35 बजे लखनऊ आने वाला इंडिगो का विमान लगभग 3 घंटा, दिल्ली से शाम 6:50 बजे आने वाला इंडिगो का विमान करीब 1 घंटा, कुआलालम्पुर से लखनऊ आने वाला एयर एशिया का विमान करीब एक घंटा देरी से पहुंचा। वहीं लखनऊ से किशनगढ़ (अजमेर) जाने वाला एयर एशिया का विमान करीब तीन घंटे की देरी से उड़ान भर सका। इंडिगो का वाराणसी जाने वाला विमान दोपहर करीब सवा घंटे, दिल्ली जाने वाला इंडिगो का विमान करीब दो घंटे की देरी से उड़ान भर सका।

विज्ञापन

लेट हुईं ट्रेनें


12203 गरीब रथ- 02:15 घंटे
02569 नई दिल्ली क्लोन स्पेशल- 03 घंटे
02563 नई दिल्ली क्लोन स्पेशल-03 घंटे
14205 अयोध्या एक्सप्रेस- 02 घंटे
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस- 01 घंटे
15557 अमृत भारत एक्सप्रेस-01:45 घंटे
02570 दरभंगा क्लोन स्पेशल -01:45 घंटे
19615 कामाख्या एक्सप्रेस-04 घंटे
15066 गोरखपुर एक्सप्रेस -01 घंटे
15910 अवध आसाम एक्सप्रेस -02 घंटे
22550 वंदे भारत एक्सप्रेस -02:30 घंटे
15558 अमृत भारत एक्सप्रेस 01 घंटे
02564 बरौनी क्लोन स्पेशल 01 घंटे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed