UP: अयोध्या रहा प्रदेश में सबसे ठंडा, विक्षोभ के चलते आज से होगी तापमान में बढ़ोतरी; जारी हुआ पूर्वानुमान
मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन का असर दिख रहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मौसम का मिजाज एक बार फिर से रविवार को बदल गया। न्यूनतम तापमान में एक दिन के भीतर ही तीन से पांच डिग्री सेल्सियस का उछाल दर्ज किया गया। हालांकि मौसम विभाग ने इसकी संभावना पहले ही जता दी थी कि दो से तीन दिन तक तापमान में बढ़ोतरी जारी रहेगी और उसके बाद धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ की वजह से ऐसा परिवर्तन देखने को मिल रहा है।
आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ के कारण मौसम में परिवर्तन का असर दिख रहा है। जब ये दोनों पश्चिमी विक्षोभ दो से तीन दिन में गुजर जाएंगे तो धीरे-धीरे न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। इसके अलावा अधिकतम तापमान में भी थोड़ी गिरावट आ सकती है। उन्होंने बताया कि सुबह ज्यादातर जगहों पर हल्का कोहरा और धुंध के आसार बने रहेंगे। हवा पछुआ ही चलेगी।
न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम फिलहाल दो से तीन दिन तक रहने की संभावना है। प्रदेश में रविवार को सबसे ठंडा अयोध्या रहा जहां 5.5 डिग्री न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया। शनिवार को कानपुर का न्यूनतम तापमान जहां 5 डिग्री था, वहां यह पांच डिग्री के उछाल के साथ 10 डिग्री पहुंच गया। वहीं राजधानी लखनऊ का न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री से बढ़कर 10.7 डिग्री हो गया।
प्रदेश में कम तापमान वाले जिले
जिला तापमान (शनिवार) न्यूनतम तापमान (रविवार)
कानपुर 5 डिग्री 10 डिग्री
इटावा 5.6 6.6
लखनऊ 7.6 10.7
हमीरपुर 9.2 11.2
गाजीपुर 10.6 11.5
बलिया 11.5 11.5
वाराणसी 10.4 10.8
बाराबंकी 6 8.4
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.