फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Ayodhya 84 Kosi Parikrama Marg will be known as NH-227B, arrangements will be made for devotees to stay in place

यूपी : एनएच-227 बी नाम से जाना जाएगा अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा मार्ग, श्रद्धालुओं के लिए जगह-जगह होगी ठहरने की व्यवस्था

Mon, 09 Aug 2021 08:47 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ Published by: पंकज श्रीवास्‍तव Updated Mon, 09 Aug 2021 08:47 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मार्ग के किनारे रामायणकालीन पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही उस समय की घटनाओं का मनोहारी चित्रण किया जाएगा। जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि मार्ग के किनारे कोई अतिक्रमण न होने पाए।

विज्ञापन
UP: Ayodhya 84 Kosi Parikrama Marg will be known as NH-227B, arrangements will be made for devotees to stay in place
पत्रकारों से बातचीत करते उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि अयोध्या 84 कोसी परिक्रमा मार्ग को पर्यटन, रोजगार और व्यापार के लिहाज से भी उपयोगी बनाया जाएगा। इसे राष्ट्रीय राजमार्ग-227 बी के नाम से जाना जाएगा। 275 किलोमीटर लंबे इस मार्ग का संरेखण 45 मीटर चौड़ा होगा, पर वाहनों के लिए यह मार्ग फोर लेन का बनेगा। मौर्य 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के संबंध में लोक निर्माण विभाग मुख्यालय पर स्थित कमांड सेंटर में उच्चस्तरीय बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे।

विज्ञापन


बैठक में अयोध्या, अंबेडकरनगर, गोंडा, बाराबंकी और बस्ती के सांसदों, विधायकों और जिलाधिकारियों से सुझाव भी लिए गए। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग का विभाग की ओर से प्रस्तुतिकरण भी दिया गया। मौर्य ने कहा कि परिक्रमा मार्ग में पड़ने वाले सभी 5 जिलों में एक-एक नोडल अधिकारी बनाया जाएगा। वहीं, श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए जगह-जगह हाल्ट भी बनाए जाएंगे।
विज्ञापन

 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि इस मार्ग के किनारे रामायणकालीन पौधे लगाए जाएंगे। साथ ही उस समय की घटनाओं का मनोहारी चित्रण किया जाएगा। जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि मार्ग के किनारे कोई अतिक्रमण न होने पाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर विशेष ध्यान दिया जाए। ड्रोन के माध्यम से रेखांकन इस माह के अंत तक जरूर करा लिया जाए। जमीन अधिग्रहण और मुआवजा वितरण की कार्यवाही तेजी से की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


अक्तूबर में इसके शिलान्यास कराए जाने की तैयारी की जाए। यूटिलिटी शिफ्टिंग का काम भी किया जाए। इस परिक्रमा मार्ग पर 5 जिलों की 112 ग्राम सभाएं आ रही हैं। 84 कोसी परिक्रमा मार्ग बस्ती जिले के मखौड़ा ग्राम से शुरू होगी। इसके रास्ते पर पड़ने वाले धार्मिक स्थलों को लिंक मार्ग से जोड़ा जाएगा। बैठक में कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री, राज्यमंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, प्रमुख सचिव पीडब्ल्यूडी नितिन रमेश गोकर्ण सचिव लोक निर्माण विभाग भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed