{"_id":"65b680fd2c00af96b70d61c8","slug":"up-ats-will-take-the-accused-who-conspired-to-attack-in-ayodhya-to-rajasthan-2024-01-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अयोध्या में हमले की साजिश रचने वाले आरोपियों को राजस्थान ले जाएगी एटीएस, ठिकानों पर मारेगी छापा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अयोध्या में हमले की साजिश रचने वाले आरोपियों को राजस्थान ले जाएगी एटीएस, ठिकानों पर मारेगी छापा
Sun, 28 Jan 2024 09:59 PM IST
रोहित मिश्र
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: रोहित मिश्र
Updated Sun, 28 Jan 2024 09:59 PM IST
सार
एटीएस ने 18 जनवरी को तीन संदिग्धों शंकर लाल दुसाद और उसके साथी अजीत कुमार शर्मा व प्रदीप पुनिया को अयोध्या से पकड़ा था।
विज्ञापन
तीनों अपराधी हुए गिरफ्तार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या की सुरक्षा में सेंध लगाने की कोशिश में दबोचे गये तीन आरोपियों को एटीएस राजस्थान लेकर जाएगी। एटीएस की टीम उनके सीकर और झुंझूनू के ठिकानों पर छापा मारकर मोबाइल और सिम बरामद करेगी, जिससे वह कनाडा में खालिस्तानी समर्थक सुखबिंदर गिल उर्फ सुखडोल उर्फ सुक्खा से बात करते थे। इस मामले में खालिस्तान आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू एटीएस के रडार पर है। एटीएस उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी पंजाब पुलिस से मांगेगी।
विज्ञापन
एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि अयोध्या से गिरफ्तार गैंगस्टर शंकर लाल दुसाद कनाडा में खालिस्तानी आतंकी सुक्खा के जरिए पन्नू के संपर्क में आया था। पन्नू ने ही उसे अयोध्या में रेकी करके सूचनाएं भेजने को कहा था।
विज्ञापन
फिलहाल यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि उनके बीच किस मोबाइल नंबर से बातचीत हो रही थी। साथ ही, अयोध्या के लिए गाड़ी का बंदोबस्त किसने कराया था। इन बिंदुओं की पड़ताल के लिए एटीएस की टीम को राजस्थान भेजा जाएगा। एटीएस स्कार्पियो गाड़ी के असली मालिक से पूछताछ करने फरीदाबाद भी जाएगी।
विज्ञापन
बता दें कि एटीएस ने 18 जनवरी को तीन संदिग्धों शंकर लाल दुसाद और उसके साथी अजीत कुमार शर्मा व प्रदीप पुनिया को अयोध्या से पकड़ा था। उनसे पूछताछ के बाद सामने आया था कि वह कनाडा में पनाह लिए खालिस्तानी आतंकी हरमिंदर सिंह लांडा और गुरवंत सिंह पन्नू के इशारे पर रेकी कर रहे थे।