फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: ATS arrested Wasiullah, who was funding ISI spies

यूपी: ISI जासूसों को फंडिंग करने वाले वसीउल्लाह को एटीएस ने किया गिरफ्तार, बताया पैसे के लालच में हुआ था शामिल

Wed, 22 Nov 2023 06:15 AM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 22 Nov 2023 06:15 AM IST
सार

एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल ने बताया कि विगत 25 सितंबर को कासगंज निवासी शैलेश उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए नार्थ ईस्ट राज्यों के भारतीय सैन्य ठिकानों की जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। 

विज्ञापन
UP: ATS arrested Wasiullah, who was funding ISI spies
वसीउल्लाह - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 यूपी एटीएस ने आईएसआई जासूस शैलेश कुमार उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान के सहयोगी वसीउल्लाह को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। राजधानी के राजाजीपुरम इलाके में मीना बेकरी के पास रहने वाला वसीउल्लाह साइबर अपराध के एक ऑनलाइन ग्रुप का सदस्य था, जहां वह आईएसआई एजेंट्स व साइबर हैकर्स के संपर्क मे आया था। बाद में वह आईएसआई के इशारे पर शैलेश व अन्य जासूसों को पैसा देने के लिए अपने बैंक खाते का इस्तेमाल करने लगा। एटीएस उसे कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ करेगी।

विज्ञापन


एडीजी एटीएस मोहित अग्रवाल ने बताया कि विगत 25 सितंबर को कासगंज निवासी शैलेश उर्फ शैलेंद्र सिंह चौहान को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए नार्थ ईस्ट राज्यों के भारतीय सैन्य ठिकानों की जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। इस प्रकरण की जांच में सामने आया कि लखनऊ के राजाजीपुरम में रहने वाला वसीउल्लाह भी आईएसआई एजेंट्स के संपर्क में है। उसने आईएसआई एजेंट के इशारे पर शैलेश व अन्य एजेंट्स को जासूसी के लिए अपने खाते का दुरुपयोग कर हजारों रुपये भेजे थे। इस दौरान अपनी गोपनीयता को बनाए रखने के लिए वह क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से भी डीलिंग करता था।
विज्ञापन


 इसकी पुष्टि होने पर उसे एटीएस मुख्यालय बुलाकर सख्ती से पूछताछ की गयी तो उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया। उसने बताया कि कमाई के लालच में वह आईएसआई की साजिश में शामिल हुआ था। आईएसआई एजेंट के कहने पर अपने बैंक खाते का दुरुपयोग कर शैलेश व अन्य एजेंट्स को जासूसी करने के बदले पैसे भेजे थे। तत्पश्चात एटीएस ने उसे यूएपीए एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से बरामद दो मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए भेजे जाएंगे ताकि इस नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटाई जा सके। यह भी पता लगाया जाएगा कि वसीउल्लाह के खाते में रकम किन बैंक खातों से भेजी जा रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed