फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: ATS arrested two members of human trafficking syndicate, brought to Lucknow on transit remand

यूपी: मानव तस्करी सिंडिकेट के दो सदस्यों को एटीएस ने किया गिरफ्तार, ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया लखनऊ

Tue, 02 Jul 2024 08:05 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 02 Jul 2024 08:05 PM IST
सार

Human Trafficking Syndicate: एटीएस के मुताबिक अब्दुल्ला गाजी को 24 परगना जिले के कालूताला से गिरफ्तार किया गया है। आठ माह के दौरान एटीएस इस सिंडिकेट के नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। 

विज्ञापन
UP: ATS arrested two members of human trafficking syndicate, brought to Lucknow on transit remand
यूपी एटीएस ने की कार्रवाई। - फोटो : सोशल मीडिया पेज

विस्तार

बांग्लादेशी व रोहिंग्या नागरिको को घुसपैठ कराने और उनकी भारतीय नागरिकता के फर्जी दस्तावेज बनवाकर मानव तस्करी करने वाले सिंडिकेट के दो फरार सदस्यों अब्दुल्ला गाजी और विक्रम को एटीएस ने सोमवार को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। दोनों को ट्रांजिट रिमांड पर लखनऊ लाया जा रहा है, जहां अदालत में पेश करके उन्हें पुलिस कस्टडी रिमांड पर लेकर पूछताछ की जाएगी।

विज्ञापन


एटीएस के मुताबिक अब्दुल्ला गाजी को 24 परगना जिले के कालूताला से गिरफ्तार किया गया है। करीब एक साल से जारी इस मामले की जांच में सामने आया था कि एटीएस द्वारा गिरफ्तार अबू सालेह की एनजीओ हरोआ-अल जमिया तुल इस्लामिया दारूल मदरसा एवं कबीरबाग मिल्लत एकेडमी के एफसीआरए खातों मे विदेशों (उम्मा वेलफेयर ट्रस्ट यू.के.) के प्राप्त होने वाले अनुदान को अब्दुला गाजी तथा गैंग के अन्य सदस्यों द्वारा फर्जी बिलिंग के जरिए अब्दुल्ला गाजी की गाजी फूड सप्लाई एवं गाजी मैसनरी फर्मो में ट्रांसफर किया गया। 
विज्ञापन


बाद में खातों से नकदी निकाल कर अवैध रूप से रोहिंग्याओं एवं बांग्लादेशियों की भारत में घुसपैठ, आर्थिक सहायता, फर्जी भारतीय दस्तावेज बनवाने एवं अन्य माध्यम से उस पैसे को भारत के विभिन्न राज्यों में अपने सहयोगियों को भेजकर राष्ट्रविरोधी गतिविधियों में प्रयोग किया गया। वहीं विक्रम राय को भी एटीएस ने 24 परगना जिले के गंगुलिया से गिरफ्तार किया है। पूछताछ पर उसने बताया कि वह भारत बांग्लादेश बार्डर पर अपने सहयोगियों के साथ मिलकर रोहिंग्याओं एवं बांग्लादेशियों को भारत में प्रवेश कराता है। स्थानीय निवासी होने की वजह से उसे बांग्लादेश बार्डर की भौगोलिक पृष्ठभूमि की अच्छी जानकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नौ सदस्य हो चुके गिरफ्तार
बता दें कि बीते आठ माह के दौरान एटीएस इस सिंडिकेट के नौ सदस्यों को गिरफ्तार कर चुकी है। इनमें बांग्लादेश निवासी आदिल उर रहमान अशरफी, तानिया मंडल, इब्राहिम खान, राशिद अहमद सरदार, कफीलुद्दीन पश्चिम बंगाल निवासी अबु हुरैरा गाजी पुत्र अब्दुल्ला गाजी, शेख नजीबुल हक, असम निवासी मोहम्मद अब्दुल अव्वल, अबू सालेह मंडल शामिल हैं। अब्दुल्ला गाजी के फरार होने पर एटीएस ने उनकी गिरफ्तारी पर 25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed