यूपी: एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला बोले- 2030 तक सालाना 50 अंतरिक्ष लॉन्च का लक्ष्य, खुलेंगे करियर के नए रास्ते
अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने बताया कि भारत का लक्ष्य 2030 तक हर साल 50 अंतरिक्ष लॉन्च करना है। मानव अंतरिक्ष मिशन पर काम जारी है और निजी क्षेत्र तेजी से बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के विस्तार से स्कूली बच्चों के लिए भविष्य में करियर के नए और बेहतर अवसर खुलेंगे।
विस्तार
भारत ने वर्ष 2030 तक हर साल 50 अंतरिक्ष लॉन्च करने का लक्ष्य रखा है। इस लक्ष्य और अंतरिक्ष क्षेत्र में बढ़ते अवसरों पर भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन एवं अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने कहा कि भारत मानव अंतरिक्ष मिशन पर सक्रियता से काम कर रहा है। इसके साथ ही निजी क्षेत्र भी तेजी से विस्तार कर रहा है।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के लिए आने वाले वर्षों में अंतरिक्ष क्षेत्र में अवसरों की भरमार होगी। जब ये बच्चे पढ़ाई पूरी कर पेशेवर दुनिया में कदम रखेंगे, तब उनके सामने करियर के कई विकल्प उपलब्ध होंगे।
#WATCH | Lucknow, Uttar Pradesh: On India's target of 50 space launches annually by 2030, IAF Group Captain & Astronaut Shubhanshu Shukla says, "...We are actively working on human space missions, but the private sector is also expanding rapidly. I believe that the children… pic.twitter.com/7pzSq3jc2m
विज्ञापन विज्ञापन— ANI (@ANI) September 16, 2026
मानव अंतरिक्ष मिशन पर काम जारी
शुभांशु शुक्ला के मुताबिक, भारत मानव अंतरिक्ष मिशन को लेकर लगातार काम कर रहा है। अंतरिक्ष क्षेत्र में सरकारी प्रयासों के साथ निजी क्षेत्र की भागीदारी भी तेजी से बढ़ रही है।
स्कूली बच्चों के लिए बढ़ेंगे अवसर
उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष क्षेत्र के विस्तार का सीधा फायदा नई पीढ़ी को मिलेगा। अभी स्कूलों में पढ़ रहे बच्चों के पेशेवर जीवन में प्रवेश करने तक उनके सामने अंतरिक्ष और उससे जुड़े क्षेत्रों में करियर के कई नए विकल्प उपलब्ध होंगे।