फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Astronaut Shubhanshu Shukla says Gen Z and Gen Alpha are smart; if guided in the right direction, they wil

यूपी: एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला बोले- जेन जी और जेन अल्फा स्मार्ट हैं, सही दिशा मिले तो मंजिल खुद तय कर लेंगे

Tue, 15 Sep 2026 03:49 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 15 Sep 2026 03:49 PM IST
सार

अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला ने गोमती पुस्तक महोत्सव में युवाओं और बच्चों से संवाद किया। उन्होंने कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा बेहद स्मार्ट हैं और सही दिशा मिलने पर अपनी मंजिल हासिल कर सकते हैं। उन्होंने बच्चों को भारत की अंतरिक्ष उपलब्धियों से परिचित कराने पर जोर दिया। उनकी किताब ‘द सेकंड ऑर्बिट’ का विमोचन हुआ।

विज्ञापन
UP: Astronaut Shubhanshu Shukla says Gen Z and Gen Alpha are smart; if guided in the right direction, they wil
एस्ट्रोनॉट शुभांशु शुक्ला - फोटो : ANI

विस्तार

अंतरिक्ष की यात्रा कर चुके लखनऊ के एस्ट्रोनॉट और भारतीय वायुसेना के ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला मंगलवार को परिवार के साथ गोमती पुस्तक महोत्सव पहुंचे। यहां उनकी लिखी किताब ‘द सेकंड ऑर्बिट’ का विमोचन किया गया। इस दौरान उन्होंने युवाओं और बच्चों से जुड़ाव को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि जेन-जी और जेन-अल्फा बेहद स्मार्ट और इंटेलिजेंट हैं। जरूरत सिर्फ उन्हें सही दिशा दिखाने की है।

विज्ञापन

 

बोले- मैंने भी लखनऊ के क्लासरूम से शुरू किया सफर

शुभांशु शुक्ला ने कहा कि उन्होंने भी इसी शहर के क्लासरूम से अपना सफर शुरू किया और आज यहां तक पहुंचे हैं। उन्होंने कहा कि आज के बच्चे भी अपनी मेहनत और सही दिशा के साथ इस मुकाम तक पहुंच सकते हैं। उन्होंने कहा, “जेन-जी और जेन-अल्फा बहुत स्मार्ट हैं। इन्हें सही दिशा दिखानी है, ये अपने आप मंजिल तक पहुंच जाएंगे।”

विज्ञापन
विज्ञापन

 

बोले- बच्चों को पता होना चाहिए 

लखनऊ विश्वविद्यालय में किताब के विमोचन के दौरान शुभांशु शुक्ला ने कहा कि लखनऊ लौटकर युवा पीढ़ी से संवाद करना उनके लिए खास अनुभव है। बच्चों को यह समझना जरूरी है कि भारत खासकर अंतरिक्ष क्षेत्र में क्या उपलब्धियां हासिल कर रहा है।

उन्होंने कहा कि जब बच्चे इन उपलब्धियों और देश के अंतरिक्ष कार्यक्रमों से परिचित होंगे तो वे भी इस यात्रा का हिस्सा बनने के लिए उत्साहित होंगे और अपने भविष्य को लेकर बड़े लक्ष्य तय करेंगे।

 

परिवार के साथ पहुंचे पुस्तक महोत्सव

शुभांशु शुक्ला पत्नी, बेटे और माता-पिता के साथ गोमती पुस्तक महोत्सव पहुंचे। यहां उनकी किताब ‘द सेकंड ऑर्बिट’ का विमोचन हुआ। पिछले साल वह नासा-इसरो के संयुक्त मिशन के तहत अंतरिक्ष की यात्रा पर गए थे और एक महीने से अधिक समय तक वहां रहे थे। वापसी के बाद लखनऊ में उनका भव्य स्वागत किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed