फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assembly Elections: Polling booth system will change in the state, now there will be one booth for every 12

यूपी विधानसभा चुनाव: प्रदेश में बदलेगा पोलिंग बूथ का सिस्टम, अब हर 1200 मतदाताओं पर होगा एक बूथ; बदले मानक

Wed, 16 Jul 2025 07:19 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Wed, 16 Jul 2025 07:19 PM IST
सार

UP Assembly Elections: 2027 में होने वाले यूपी विधानसभा चुनावों में बूथ बढ़ने जा रहे हैं। अब हर 1200 मतदाता पर एक बूथ होगा। अगले चुनाव में कुल 18196 बूथ होंगे। 

विज्ञापन
UP Assembly Elections: Polling booth system will change in the state, now there will be one booth for every 12
पोलिंग बूथ पर लगी कतार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चुनाव आयोग ने विधानसभा चुनाव 2027 के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। उत्तर प्रदेश में वर्ष 2027 में होने वाले इन चुनावों में 19500 बूथ बढ़ेंगे। ऐसा एक बूथ पर अधिकतम 1200 मतदाताओं की संख्या निर्धारित करने के कारण होगा। आमतौर पर किसी भी राज्य विधानसभा के चुनाव की आयोग की तैयारियां साल भर पहले रफ्तार पकड़ती हैं लेकिन यूपी में करीब डेढ़ साल पहले ही बूथ स्तर पर मतदाता सूची समेत चुनाव संबंधी अन्य कामों पर ध्यान दिया जाने लगा है। इसमें सभी डीएम और एसडीएम को प्रशिक्षित किया जाना भी शामिल है।

विज्ञापन

बूथों पर लगती हैं लंबी-लंबी कतारें

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव 2022 के समय 1500 मतदाताओं पर एक बूथ का नियम था। इससे बूथों पर लंबी-लंबी कतारें लगती थीं। इसलिए चुनाव आयोग ने फैसला किया है कि एक पोलिंग स्टेशन पर 1200 से अधिक मतदाता नहीं रहेंगे। किसी पोलिंग सेंटर पर इससे ज्यादा संख्या होने पर वहां बूथों की संख्या उसी अनुपात में बढ़ाई जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब शुरू होगा नए बूथ बनाने का काम

यूपी में पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 162462 बूथ थे। निर्वाचन अधिकारियों का प्रशिक्षण पूरा होने के साथ ही नए बूथ बनाने का काम भी शुरू होगा। अगले चुनाव में इनकी संख्या 181962 तक पहुंचने की संभावना है। बता दें कि प्रदेश में एक पोलिंग स्टेशन पर तीन-चार तक बूथ होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed