{"_id":"622968567976be4d714becce","slug":"up-assembly-election-result-2022-vote-counting-time-today-bjp-sp-congress-bsp-seats","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP Election Result: यूपी में भाजपा की जोरदार वापसी, लेकिन केशवप्रसाद मौर्य की हार ने मजा किया किरकिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Election Result: यूपी में भाजपा की जोरदार वापसी, लेकिन केशवप्रसाद मौर्य की हार ने मजा किया किरकिरा
Thu, 10 Mar 2022 10:02 PM IST
संजीव कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Thu, 10 Mar 2022 10:02 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने जारी हैं। भाजपा गठबंधन ने 102 मिनट में बहुमत का आंकड़ा छू लिया था। भाजपा गठबंधन एक बार फिर से सरकार बनाने जा रही है। योगी आदित्यनाथ लगातार दूसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगे।
विज्ञापन
यूपी में भाजपा को बहुमत
- फोटो : Amar ujala
विस्तार
ताजा आंकड़े: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के नतीजे आने जारी हैं। भाजपा गठबंधन ने 102 मिनट में बहुमत का आंकड़ा छू लिया। ताजा आंकड़ों के अनुसार भाजपा गठबंधन 273 सीटों पर आगे चल रही है। सपा गठबंधन को 125 सीटों पर बढ़त है। वहीं बसपा को एक सीट पर बढ़त मिली है जबकि कांग्रेस को दो सीटों पर बढ़त मिली है। अन्य भी दो सीट पर आगे हैं। उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर सीट से चुनाव जीत गए हैं। सीएम योगी ने 1 लाख 2 हजार वोटों से जीत दर्ज की है। वहीं भाजपा से सपा में गए स्वामी प्रसाद मौर्य को फाजिलनगर सीट से हार का सामना करना पड़ा है। करहल से अखिलेश यादव जीत गए हैं।
विज्ञापन
सिराथू विधानसभा सीट पर मतगणना रोकी, मौर्या हारे
सिराथू विधानसभा सीट पर कुछ समय के लिए मतगणना रोक दी गई थी। सपा की पल्लवी पटेल 24वें राउंड में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से आगे चल रही थीं। सपा कार्यकर्ताओं ने मतगणना रोकने पर हंगामा किया। बाद में दोबारा मतगणना शुरू हुई और मौर्या को हार मिली।
विज्ञापन
भाजपा के सुनील शर्मा सबसे ज्यादा वोटों से जीते
गाजियाबाद की साहिबाबाद से भाजपा के सुनील शर्मा ने सबसे ज्यादा वोटों से जीत दर्ज की है। सुनील शर्मा 2 लाख 14 हजार वोटों से जीते हैं। गाजियाबाद विधानसभा सीट से 105285 वोटों से राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने जीत हासिल की है।
विज्ञापन
यूपी में किसका कितना वोट प्रतिशत
यूपी में वोट प्रतिशत के मामले में इस बार फिर से भाजपा आगे चल रही है। चुनाव आयोग की वेबसाइट के अनुसार शाम पांच बजे तक भाजपा का वोट प्रतिशत 41.8 फीसदी है। इसके बाद समाजवादी पार्टी 32 फीसदी वोट प्रतिशत के साथ दूसरे नंबर पर है। वहीं बसपा के खाते में अभी तक सिर्फ 12.68 फीसदी वोट प्रतिशत ही आया है।
उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे
बता दें कि उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 में 4442 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे हैं। इनमें 560 महिलाएं हैं। मतगणना के लिए प्रदेश के सभी जिलों में कुल 84 केंद्र बनाए गए हैं। मतगणना स्थल पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पालन करने के लिए सैनिटाइजर, मास्क, दस्ताने और थर्मल स्कैनर की व्यवस्था की गई है।
2017 में यूपी चुनाव का परिणाम
उत्तर प्रदेश में 2017 के विधानसभा चुनाव में एनडीए गठबंधन को कुल 403 में से 325 सीटें मिली थीं। इनमें से अकेले भाजपा को 312 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं एनडीए की अन्य दो सहयोगी पार्टियों में अपना दल(सोनेलाल) को 9 सीटों पर तो भारतीय सुलहदेव समाज पार्टी को 4 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं कांग्रेस और सपा गठबंधन को 54 सीटों पर संतोष करना पड़ा था जिसमें कि सपा को 47 सीटें तो कांग्रेस को 7 सीटें मिली थीं। वहीं बसपा को 19 सीटों पर जीत मिली थी। वहीं तीन निर्दलीय उम्मीदवारों सहित कुल छह सीटें अन्य के खाते में गई थी।